इन 5 ट्रेनों का उदयपुर तक हो विस्तार, मेवाड़ को मिलेगी देशभर से सीधी रेल कनेक्टिविटी

मुंबई, चेन्नई और जम्मू की यात्रा होगी आसान

 | 
Udaipur Rail Connectivity

 

 

Udaipur Times, Udaipur Rail Connectivity: 8 जुलाई 2026। पर्यटको के बीच झीलों की नगरी के नाम से मशहूर लेकसिटी के उदयपुर सिटी स्टेशन को देश के विभिन्न हिस्सों से जोड़ने की कवायद जारी है लेकिन उदयपुर से कई ऐसे रेलवे रुट है जो अब तक सीधे रेल नेटवर्क से नहीं जुड़ पाए है।   Udaipur Rail Connectivity

यदि अहमदाबाद और अजमेर तक आने जाने वाली कुछ प्रमुख रेलसेवाओ का विस्तार उदयपुर तक कर दिया जाए तो भविष्य में न सिर्फ उदयपुर बल्कि पुरे मेवाड़ और दक्षिणी राजस्थान को फायदा मिलेगा और मेवाड़ की रेल कनेक्टिविटी बढ़ेगी।  Udaipur Rail Connectivity

आइये जानते है कौनसी वो 5 ट्रेन है जो उदयपुर तक विस्तार की जाये तो मिलेगा फायदा 

1 लोकशक्ति एक्सप्रेस - गाड़ी संख्या 22927/22928- बांद्रा टर्मिनस-अहमदाबाद-बांद्रा टर्मिनस के बीच चलने वाली यह ट्रेन अहमदाबाद में करीब 16 घंटे खड़ी  रहती है यदि इसका विस्तार उदयपुर तक किया जाए तो यह मुंबई के लिए सीधा कनेक्टिविटी देगी।

2. नवजीवन एक्सप्रेस- गाड़ी संख्या 12655/12656 अहमदबाद-चेन्नई-अहमदाबाद तक डेली चलने वाली इस ट्रेन का विस्तार यदि उदयपुर तक किया जाए तो मेवाड़ सीधा दक्षिण भारत से जुड़ जाएगा। 

3. गुजरात मेल एक्सप्रेस- गाड़ी संख्या 12901/12902 मुंबई अहमदाबाद के बीच चलने यह ट्रेन अहमदाबाद में करीब 17 घंटे खड़ी रहती है।  यदि इस ट्रेन का विस्तार भी उदयपुर तक किया जाए तो मुंबई तक यात्रा करने वाले न सिर्फ उदयपुर बल्कि वागड़ के लोगो को भी मुंबई से कनेक्टिविटी उपलब्ध हो सकती है। 

4. प्रेरणा एक्सप्रेस- गाड़ी संख्या 22137/22138 अहमदाबाद-नागपुर-अहमदाबाद तक सप्ताह में तीन दिन चलने वाली इस ट्रेन का विस्तार भी उदयपुर तक किया जाए तो महाराष्ट्र के विदर्भ के लिए मेवाड़ को कनेक्टिविटी मिल सकती है। 

5. अजमेर जम्मू तवी एक्सप्रेस गाड़ी संख्या 12413/12414 - अजमेर से जम्मू कश्मीर को जोड़ने वाली इस महत्वपूर्ण ट्रेन का विस्तार यदि उदयपुर तक किया जाए तो उदयपुर से वैष्णो देवी और कश्मीर जाने वाले तीर्थयात्रियों और पर्यटकों और सैनिको को सीधी कनेक्टिविटी मिल सकती है। 


 

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News