Udaipur Times, Railway News: अक्टूबर महीने मे यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ के मद्देनजर रेलवे ने राजस्थान से चलने वाली 7 ट्रेनो मे 15 अतिरिक्त कोच की अस्थाई बढ़ोतरी की है ।
उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी अमित सुदर्शन ने बताया की 7 रेलसेवाओ मे 15 डिब्बों की अस्थाई बढ़ोतरी इस प्रकार की गई है ।
- गाड़ी संख्या 19611/19614 अजमेर अमृतसर एक्सप्रेस मे अजमेर से 17 से 31 अक्टूबर एवं अमृतसर से 18 अक्टूबर से 1 नवंबर तक 1 द्वितीय शयनयान डिब्बे की अस्थाई बढ़ोतरी
- गाड़ी संख्या 1961319312 अजमेर अमृतसर एक्सप्रेस मे अजमेर से 17 से 31 अक्टूबर एवं अमृतसर से 18 अक्टूबर से 1 नवंबर तक 1 द्वितीय शयनयान डिब्बे की अस्थाई बढ़ोतरी
- गाड़ी संख्या 19625/19626 अजमेर बांद्रा एक्सप्रेस मे अजमेर से 18 अक्टूबर एवं बांद्रा से 19 से अक्टूबर को 1 नवंबर तक 1 द्वितीय शयनयान डिब्बे की अस्थाई बढ़ोतरी
- गाड़ी संख्या 14801/14802 जोधपुर इंदौर एक्सप्रेस मे जोधपुर से 16 से 31 अक्टूबर तक एवं इंदौर से 9 अक्टूबर से 3 नवंबर तक 2 द्वितीय शयनयान और 3 साधारण श्रेणी के डिब्बों की अस्थाई बढ़ोतरी
- गाड़ी संख्या 12465/12466 भगत की कोठी इंदौर एक्सप्रेस मे इंदौर से 17 से 1 नवंबर तक एवं भगत की कोठी से 18 अक्टूबर से 2 नवंबर तक 1 द्वितीय शयनयान डिब्बे की अस्थाई बढ़ोतरी
- गाड़ी संख्या 12481/12482 श्री गंगानगर-दिल्ली एक्सप्रेस मे श्री गंगानगर से 16 से 31 अक्टूबर तक एवं दिल्ली 17 अक्टूबर से 1 नवंबर तक 1 द्वितीय शयनयान डिब्बे की अस्थाई बढ़ोतरी
- गाड़ी संख्या 14731/14732 भटिंडा दिल्ली एक्सप्रेस मे भटिंडा से 17 अक्टूबर से 1 नवंबर तक एवं दिल्ली से 16 अक्टूबर से 31 अक्टूबर तक 1 द्वितीय शयनयान डिब्बे की अस्थाई बढ़ोतरी