Udaipur Times, Railway News: राजस्थान के बीकानेर मण्डल के लोहारू-परवेज़पुर रेल सेक्शन के समपार फाटक संख्या 124 पर आरयूबी निर्माण के चलते बीकानेर रूट पर चलने वाली कई रेलसेवाएं प्रभावित रहेगी।
उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी अमित सुदर्शन के अनुसार उपरोक्त ब्लॉक के कारण निम्नलिखित रेलसेवाएं प्रभावित रहगी। Trains Affected on 14-October-2026
रद्द रेलसेवाए (प्रारम्भिक स्टेशन से)
- गाडी संख्या 54789, रेवाडी-बीकानेर रेलसेवा दिनांक 14.10.26 को रद्द रहेगी
- गाडी संख्या 54790, बीकानेर- रेवाडी रेलसेवा दिनांक 14.10.26 को रद्द रहेगी
आंशिक रद्द रेलसेवाए (प्रारम्भिक स्टेशन से)
- गाडी संख्या 54803, सीकर-रेवाडी रेलसेवा जो दिनांक 14.10.26 को सीकर से प्रस्थान करेगी वह लोहारू तक संचालित होगी। अर्थात् यह रेलसेवा लोहारू-रेवाडी के मध्य आंशिक रद्द रहेगी।
- गाडी संख्या 14824, रेवाडी-जोधपुर रेलसेवा दिनांक 14.10.26 को रेवाड़ी के स्थान पर लोहारू से संचालित होगी। अर्थात् यह रेलसेवा रेवाडी- लोहारू के मध्य आंशिक रद्द रहेगी।
मार्ग परिवर्तित रेलसेवाए (प्रारम्भिक स्टेशन से)
- गाडी संख्या 54310, हिसार-दिल्ली रेलसेवा जो दिनांक 14.10.2026 को हिसार से प्रस्थान करेंगी वह परिवर्तित मार्ग भिवानी-रेवाडी होकर संचालित होगी। परिवर्तित मार्ग में यह रेलसेवा हांसी, भिवानी, चरखी दादरी, झाडली व कोसली स्टेशनों पर ठहराव करेगी।
- गाडी संख्या 54309, दिल्ली-हिसार रेलसेवा जो दिनांक 14.10.2026 को दिल्ली से प्रस्थान करेंगी वह परिवर्तित मार्ग रेवाड़ी-भिवानी-हिसार होकर संचालित होगी। परिवर्तित मार्ग में यह रेलसेवा कोसली, झाडली, चरखी दादरी, भिवानी व हांसी स्टेशनों पर ठहराव करेंगी।
- गाडी संख्या 14714, दिल्ली सराय-सीकर रेलसेवा जो दिनांक 14.10.2026 को दिल्ली सराय से प्रस्थान करेंगी वह परिवर्तित मार्ग रेवाडी-रिंगस-सीकर होकर संचालित होगी। परिवर्तित मार्ग में यह रेलसेवा नारनौल, नीमकाथाना व रींगस स्टेशनों पर ठहराव करेगी।
- गाडी संख्या 22421, दिल्ली सराय-जोधपुर रेलसेवा जो दिनांक 14.10.2026 को दिल्ली सराय से प्रस्थान करेगी वह परिवर्तित मार्ग रेवाडी-रिंगस-फुलेरा-डेगाना होकर संचालित होगी। परिवर्तित मार्ग में यह रेलसेवा नारनौल, नीमकाथाना, रिंगस, फुलेरा, कुचामन सिटी व मकराना स्टेशनों पर ठहराव करेगी।
- गाडी संख्या 14709, हनुमानगढ-जयपुर रेलसेवा जो दिनांक 14.10.2026 को हनुमानगढ से प्रस्थान करेगी वह परिवर्तित मार्ग सादुलपुर-चूरू-सीकर होकर संचालित होगी। परिवर्तित मार्ग में यह रेलसेवा चूरू व फतेहपुर शेखावटी स्टेशनों पर ठहराव करेगी।
- गाडी संख्या 19807, कोटा-सिरसा रेलसेवा जो दिनांक 13.10.2026 को कोटा से प्रस्थान करेगी वह परिवर्तित मार्ग सीकर-चूरू-सादुलपुर होकर संचालित होगी। परिवर्तित मार्ग में यह रेलसेवा लक्ष्मणगढ सीकर, फतेहपुर शेखावटी, रामगढ शेखावटी व चूरू स्टेशनों पर ठहराव करेंगी।
रीशेड्यूल/ रेगुलेट रेलसेवाए
- गाडी संख्या 22472, दिल्ली सराय-बीकानेर रेलसेवा दिनांक 14.10.26 को दिल्ली सराय से अपने निर्धारित समय से 1 घंटे की देरी से प्रस्थान करेंगी।
- गाडी संख्या 54703, बठिण्डा-जयपुर रेलसेवा दिनांक 14.10.26 को बठिण्डा से प्रस्थान करेगी वह वह मार्ग में 30 मिनट रेगुलेट रहेगी।