जिनका चयन हज 2020 में हुआ उन्ही यात्रियों को 2021 में हज पर भेजा जाए

जिनका चयन हज 2020 में हुआ उन्ही यात्रियों को 2021 में हज पर भेजा जाए 

हज 2020 के लिए चयनित यात्रियों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय अल्पसंख्यक मामलात मंत्री मुख़्तार अब्बास नकवी के नाम दिया ज्ञापन
 
 
जिनका चयन हज 2020 में हुआ उन्ही यात्रियों को 2021 में हज पर भेजा जाए
कोविड-19 महामारी के चलते सऊदी सरकार ने इस वर्ष सऊदी अरब से बाहर के देशो के हज यात्रियों को अनुमति नहीं दी 
 

उदयपुर 1 जुलाई 2020। वैश्विक महामारी कोविड-19 (कोरोना) के चलते सऊदी अरब सरकार ने हज 2020 की गाइड लाइन जारी की जिनमे सऊदी अरब सरकार ने स्पष्ट किया की इस साल केवल सऊदी अरब में रहने वाले लोग ही हज कर पाएंगे वहीँ अन्य देशो के हज यात्री इस वर्ष की हज में शामिल नहीं हो पाएंगे। 

इस वर्ष भारत से एक लाख पिचहत्तर हज़ार यात्री हज यात्रा के चयनित किये गए थे। जिनमे से राजस्थान के 6000 यात्री थे। उदयपुर संभाग के भी 365 यात्री जिनमे से उदयपुर जिले के 125 हज यात्रियों का चयन किया गया था। लेकिन सऊदी सरकार ने इस वर्ष भारत समेत सभी देशो के यात्रियों की हज यात्रा की अनुमति नहीं दी। जबकि भारत के यात्री हज के लिए दो किश्त जमा भी करवा चुके है। 

इस वर्ष के चयनित हज यात्रियों ने भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अल्पसंख्यक मामलात के केंद्रीय मंत्री मुख़्तार अब्बास नकवी के नाम यह एडीएम सिटी को ज्ञापन देकर मांग की है की अगले वर्ष 2021 में हज के नए आवेदन नहीं लिए जाकर जिन लोगो का चयन हज 2020 में हुआ उन्ही यात्रियों को अबले वर्ष 2021 में हज पर भेज जाए। 

इस वर्ष के चयनित हज यात्रियों का कहना है की वह तीन चार साल से निरंतर आवेदन करते आ रहे है, और इस वर्ष उनका चयन हो गया था। और वह हज यात्रा के लिए पहली और दूसरी किश्त भी जमा करवा चुके है। लेकिन कोरोना महामारी के चलते इस वर्ष सऊदी सरकार ने सऊदी के बाहर से आने वाले यात्रियों की अनुमति रद्द कर दी। ऐसे में भारत सरकार उनकी इस जायज़ मांग को स्वीकार करे। 

इस मौके पर हज कमेटी संयोजक हाजी जहीरुद्दीन सक्का, सह संयोजक हाजी सलीम अगवानी, पूर्व मदरसा बोर्ड संयोजक सलीम हुसैन एवं हज कमेटी के अली असगर रंगवाला, चयनित हज यात्री सज्जाद अली, अब्दुल क़य्यूम, अब्दुल गनी, अज़ीज़ खान, फैय्याज अली बोहरा, मोहम्मद फारुख आदि लोग मौजूद थे।       

To join us on Facebook Click Here and Subscribe to UdaipurTimes Broadcast channels on   GoogleNews |  Telegram |  Signal