पर्यटन स्थलों का समय गाइडलाइन में रियायत के साथ बढ़ाया

अब सभी पर्यटन स्थलों में 2 से 4 घंटे की बढ़ोतरी की गई

 | 
tourism

समय बढ़ने के साथ ही पर्यटकों को ज्यादा सावधानी रखने की जरुरत होगी

कोरोना महामारी में दो महीने से बंद रहने के बाद 13 दिन पहले खुले पर्यटन स्थलों के समय में नई गाइडलाइन के अनुसार समय में बढ़ोतरी की गई है। अब सभी पर्यटन स्थलों में 2 से 4 घंटे की बढ़ोतरी की गई है। आपको बता दे कि पहले सिटी पैलेस, मेवाड़ जैव विविधता पार्क, सज्जनगढ़ बायो पार्क, सज्जनगढ़ किला, फूलों की घाटी, पुरोहितों का तालाब सुबह 9 से 3 बजे तक खोले जाते थे लेकिन नई गाइडलाइन के अनुसार सिटी पैलेस अब सुबह 9 बजे से शाम 5:30 बजे तक खुलेगा।

मेवाड़ जैव विविधता पार्क, सज्जनगढ़ बायो पार्क, सज्जनगढ़ किला, फूलों की घाटी, पुरोहितों का तालाब सुबह 9 बजे से 5 बजे तक खुलेंगे। वहीं शिल्पग्राम और बगोर की हवेली सुबह 11बजे से 5 बजे तक खुलेंगे। इसी के साथ करणीमाता रोप-वे, फिश एक्वेरियम, सहेलियों की बाड़ी सुबह 8बजे से शाम 7 बजे तक खुलेगें। 17 जून को अनलॉक कई टूरिस्ट प्वांइट अभी अधिकतम दोपहर ढाई से शाम 4 बजे तक खुल रहे थे।

पर्यटनों का कहना था कि समय बढ़ने से अधिक पर्यटकों की संख्या देखने को मिलेगी। समय बढ़ने के साथ ही पर्यटकों को ज्यादा सावधानी रखने की जरुरत होगी। सभी पर्यटन स्थलों पर सैनेटाइजेशन, हैंड वॉश सहित पर्यटकों के लिए मास्क की अनिवार्यता रखनी होगी।   

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News