उदयपुर से मुंबई को सीधे जोड़ने वाली टिन्टोई मोडासा रेल मार्ग के सर्वेक्षण के निर्देश

यह रेल मार्ग उदयपुर से जुड जाने के पश्चात उदयपुर से मुंबई सीधी रेल सेवा प्रारम्भ हो सकेगी, जिससे आम जनता को अहमदाबाद से ट्रेन बदलने की जरूरत नहीं पडेगी
 | 
Tintoi Modasa rail root

उदयपुर 21 अक्टूबर। राज्यसभा सांसद चुन्नीलाल गरासिया की पहल पर रेलमंत्री अश्विनी वैष्णव ने रेलवे को टिन्टोई से मोडासा तक 20 कि.मी. तक नए रेल मार्ग के सर्वेक्षण के निर्देश दिए हैं। 

राज्यसभा सांसद गरासिया ने गत दिनों राज्यसभा में टिन्टोई से मोडासा तक नए रेल मार्ग तथा उसे उदयपुर रेल मार्ग से जोडने का मुद्दा उठाया था। साथ ही रेल मंत्री से व्यक्तिगत मुलाकात कर अति शीघ्र पूरा करने की मांग की थी। 

हाल ही में रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने सांसद गरासिया को पत्र के माध्यम से अवगत कराया कि गुजरात राज्य के टिन्टोई से मोडासा तक 20 कि.मी. नये रेलमार्ग से जोड़े जाने की विस्तृत परीक्षण के लिए संबंधित निदेशालय को निर्देश दे दिये गये हैं। 

सांसद ने बताया कि यह रेल मार्ग उदयपुर से जुड जाने के पश्चात उदयपुर से मुंबई सीधी रेल सेवा प्रारम्भ हो सकेगी, जिससे आम जनता को अहमदाबाद से ट्रेन बदलने की जरूरत नहीं पडेगी।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News