Toll plaza मुक्त हो जाएगा भारत- नितिन गडकरी

Toll plaza मुक्त हो जाएगा भारत- नितिन गडकरी

देश में वाहनों की स्वतंत्र आवाजाही की होगी शुरुआत

 
Toll plaza मुक्त हो जाएगा भारत- नितिन गडकरी

साल 2022 के अंत तक भारत टोल प्लाजा मुक्त, टोल वसूली के लिए दूसरी तकनीक अपनाई जाएगी

सड़को पर सफर कर रहे राहगिरों के लिए भारत सरकार ने राहत की खबर दी है। सरकार ने इस बारे में घोषणा करते हुए कहा कि दो साल बाद देश में टोल प्लाजा कहीं नजर नहीं आएंगे। यानी साल 2022 के अंत तक भारत टोल प्लाजा मुक्त हो जाएगा। इसका मतलब यह नही है कि केन्द्र सरकार सड़को पर टोल वसूली करना बंद कर देगी। अब टोल वसूली के लिए दूसरी तकनीक अपनाई जाएगी। केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने कहा कि अब देश में वाहनों की स्वतंत्र आवाजाही की शुरुआत होगी।

इस स्थिति के आने के लिए दो साल का इतंजार करना होगा। उसके बाद सड़को पर टोल प्लाजा देखने पर भी नजर नहीं आएगे। क्योंकि सरकार ने देश भर से टोल प्लाजा खत्म करने का निर्णय ले लिया है।

केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने बताया कि इस अहम निर्णय को कार्यरुप देने के लिए सरकार अब ग्लोबल पोजिंशनिंग सिस्टम को अंतिम रुप देने जा रही है। और अगले दो सालों में यात्रियों के वाहनों का टोल उनके लिंक्ड बैंक खाते से जोड़ कर अपने आप काट लिया जाएगा। रुस सरकार की मदद से जल्द ही GPS सिस्टम को अंतिम रुप देगें और आगामी दो वर्षों में भारत को पूरी तरह से टोल मुक्त कर दिया जाएगा।

To join us on Facebook Click Here and Subscribe to UdaipurTimes Broadcast channels on   GoogleNews |  Telegram |  Signal