GPS से होगी टोल टैक्स की वसूली, तैयार किया जा रहा है नया सिस्टम-केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री

वाहन जितने किलोमीटर तक हाईवे का प्रयोग करेगा, उतने किलोमीटर के लिए ही टोल टैक्स की वसूली की जाएगी

 | 

टोल प्लाजा हटा कर इसकी जगह पर टोल कलेक्शन के लिए नया सिस्टम बनाया जाएगा

अब कुछ ही दिनों बाद सफर के दौरान टोल प्लाजा पर हो रही परेशानी से आप आसानी से निज़ात पा सकेगें। केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने कहा है कि एक साल मौजूदा टोल कलेक्शन सिस्टम को पूरी तरह से खत्म कर दिया जाएगा।  यानी मौजूदा टोल प्लाजा हटा दिए जाएंगे। इसकी जगह पर टोल कलेक्शन के लिए नया सिस्टम बनाया जा रहा है।

केंद्रीय मंत्री ने कहा कि मौजूदा टोल कलेक्शन की व्यवस्था को खत्म करके ग्लोबल पोजिशनिंग सिस्टम (GPS) के जरिए टोल टैक्स वसूला जाएगा। इसके तहत वाहन जितने किलोमीटर तक हाईवे का प्रयोग करेगा, उतने किलोमीटर के लिए ही टोल टैक्स की वसूली की जाएगी। हाईवे पर चढ़ने और उतरने की रिकॉर्डिंग GPS के जरिए दर्ज की जाएगी।

यह इस तरह होगा कि यदि कोई कोई वाहन चालक एक पॉइंट से हाईवे पर चढ़ने के बाद 35 किलोमीटर की यात्रा करके हाईवे छोड़ता है तो उससे केवल 35 किलोमीटर के लिए ही टोल टैक्स वसूला जाएगा। मौजूदा व्यवस्था में प्रत्येक 60 किलोमीटर पर टोल टोल प्लाजा स्थित है और वाहन चालकों को कम से कम 60 किलोमीटर के लिए टोल टैक्स देना पड़ता है।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News