उदयपुर में 14-15 अक्टूबर को पर्यटन मंत्रियो का सम्मलेन
दिल्ली से टीम पूर्व तैयारियों का जायज़ा लेने आएगी
उदयपुर 28 सितंबर 2025। पर्यटन नगरी उदयपुर में आगामी अक्टूबर माह में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए देश की सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशो के पर्यटन मंत्री और पर्यटन मंत्री का सम्मलेन हो सकता है। इस राष्ट्रीय पर्यटन सम्मलेन की तैयारी के सिलसिले में सोमवार को दिल्ली से पर्यटन अधिकारियो की टीम उदयपुर आएगी।
सहायक निदेशक पर्यटन सुमिता सरोच के मुताबिक पर्यटन मंत्रियो के सम्मेलन की तैयारी की जा रही है। पूर्व तैयारियों क जायज़ा लेने दिल्ली से भी एक टीम आएगी। दिल्ली से आने वाली टीम में क्षेत्रीय निदेशक (उत्तर) अजीतपाल सिंह, सहायक निदेशक राकेशकुमार, TEO अवनीश कुमार तथा ITDC अभिषेक सम्मेलन की पूर्व तैयारियों का जायज़ा लेने उदयपुर आएंगे। यह सम्मेलन उदयपुर के लिए बेहतर अवसर साबित होगा, इसमें सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशो के पर्यटन मंत्री शामिल होंगे।
इस सम्मलेन के दौरान सभी राज्य अपने नवाचार और नीतियां साझा करेंगे। पपर्यटन के क्षेत्र में आ रही चुनौतियों, सस्टेनेबल टूरिज्म, GDP में पर्यटन का योगदान बढ़ाने पर मंथन होगा।
आपको बता दे लेकसिटी में इससे पूर्व भी कई राष्ट्रीय अंतर्राष्ट्रीय सम्मलेन हो चुके है जिनमे इसी साल फरवरी माह में अखिल भारतीय राज्य जल मंत्रियो का सम्मेलन, जनवरी माह में महिला एवं बाल विकास मंत्रालय द्वारा राज्यों एवं केंद्र शासित प्रदेशो के बाल एवं महिला मंत्रियों सम्मलेन, अगस्त 2023 में 9वां राष्ट्रमंडल संसंदीय संघ भारत क्षेत्र सम्मलेन और दिसंबर 2022 और मार्च 2023 में G-20 शेरपा सम्मेलन आयोजित हो चुके है।
Source: Rajasthan Patrika
