Udaipur Times, Tourism Update: दिवाली की छुट्टियों मे घूमने के लिए पर्यटन स्थलों को ऑनलाइन सर्च मे उदयपुर देश मे टॉप पर है । डिजिटल ट्रैवल प्लेटफ़ॉर्म ‘बुकिंग डॉट कॉम’ की ताज़ा रिपोर्ट के अनुसार दिवाली की छुट्टियों मे देशी पर्यटकों की ओर से सर्च किए गए डमेस्टिक डेस्टिनेशन मे उदयपुर देश का सबसे पसंदीदा शहर बना हुआ है ।
इसके अलावा प्रमुख ट्रैवल प्लेटफ़ॉर्म ‘क्लीयरट्रिप’ के डेटा के अनुसार उदयपुर मे होटलों की बुकिंग मे 316% की रिकार्ड उछाल आई है ।
उदयपुर होटल एसोसिएशन के पदाधिकारियों के अनुसार दिवाली से पहले उदयपुर, कुंभलगढ़ सहित आसपास के होटलों और रिसॉर्ट्स मे 30 से 40 फीसदी एडवांस बुकिंग है ।
दिवाली की छुट्टियों मे बुकिंग सर्च मे टॉप 10 शहर
पहले स्थान पर उदयपुर, दूसरे स्थान पर गोवा और तीसरे स्थान पर जयपुर है । इसी प्रकार क्रमशः वाराणसी, मुन्नार, पुरी जगन्नाथ धाम, ऋषिकेश, पुडुचेरी, वरकला और ऊटी है ।