Udaipur Times, Tourism: मानसून सीजन और आज शुक्रवार 14 अगस्त से शुरू रहे लंबे वीकेंड पर झीलों की नगरी मे पर्यटकों की बहार देखने को मिल सकती है। कल 15 अगस्त को स्वाधीनता दिवस की छुट्टी और दूसरे दिन रविवारीय अवकाश के चलते लेकसिटी मे सैलानियों का सैलाब यहाँ के पर्यटन स्थल पर दिखेगा।
इसी तरह अगस्त माह के आखिरी वीकेंड मे शुक्रवार 28 अगस्त को रक्षाबंधन पर्व की छुट्टी और अगले दो दिन शनिवार रविवार को भी पर्यटन अपने चरम पर होगा।
मानसून सीजन मे उदयपुर की झीलों मे पानी की आवक और अरावली की पहाड़ियों पर हरी चादर बिछने से पर्यटक न सिर्फ गुजरात बल्कि महाराष्ट्र, दिल्ली NCR से आने की उम्मीद है।