10 से 13 सितंबर तक रतलाम के स्थान पर चित्तौड़ तक चलेगी ट्रेन

10 से 13 सितंबर तक रतलाम के स्थान पर चित्तौड़ तक चलेगी ट्रेन

चित्तौडगढ-नीमच स्टेशनों के मध्य दोहरीकरण कार्य के कारण रेल यातायात प्रभावित

 
udaipur ratlam train

उदयपुर। पश्चिम रेलवे द्वारा रतलाम मण्डल पर रतलाम-चंदेरिया रेलखंड के मध्य चित्तौडगढ-नीमच स्टेशनों के मध्य दोहरीकरण कार्य के कारण रेल यातायात प्रभावित रहेगा। उत्तर-पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी कैप्टन शशि किरण ने बताया कि गाडी संख्या 19327, रतलाम-उदयपुर सिटी रेलसेवा 10 से 13 सितंबर तक रतलाम के स्थान पर चित्तौडगढ स्टेशन से संचालित होगी। यह रेलसेवा रतलाम-चित्तौडगढ स्टेशनों के मध्य आंशिक रद्द रहेगी। 
 

इसी प्रकार गाडी संख्या 19328, उदयपुर सिटी-रतलाम रेलसेवा भी 10 से 13 सितंबर तक उदयपुर सिटी से प्रस्थान करने वाली रेलसेवा चित्तौडगढ स्टेशन तक ही चलेगी। यह रेलसेवा चित्तौडगढ-रतलाम स्टेशनों के मध्य आंशिक रद्द रहेगी।

To join us on Facebook Click Here and Subscribe to UdaipurTimes Broadcast channels on   GoogleNews |  Telegram |  Signal