जाने टूरिज़्म सीजन मे उदयपुर से मुंबई के लिए ट्रेन और एयर कनेक्टिविटी

 | 
air and train connectivity between udaipur and mumbai

 

Udaipur Times, Travel Update: दिवाली वेकेशन मे झीलों की नगरी उदयपुर पर्यटकों की पहली पसंद बनी हुई है । दिवाली की छुट्टियों मे सिर्फ गुजरात ही नहीं बल्कि महाराष्ट्र, बंगाल, दिल्ली और दक्षिण भारतीय राज्यों से भी देशी पर्यटकों की बड़ी संख्या मे आवाजाही रहती है।

ऐसे मे महाराष्ट्र विशेषकर मुंबई और पुणे जैसे शहरों से उदयपुर आने जाने के लिए ट्रेन और हवाई सेवा के बारे मे जानते है।

उदयपुर से मुंबई के लिए रेल कनेक्टिविटी

गाड़ी संख्या 22901/22902 उदयपुर-बांद्रा टर्मिनस

गाड़ी संख्या 22901 बांद्रा टर्मिनस-उदयपुर एक्सप्रेस मुंबई के बांद्रा टर्मिनस से सप्ताह मे तीन दिन (मंगलवार, गुरुवार, शनिवार) को रात 23:25 पर रवाना होकर अगले दिन 14:40 बजे उदयपुर पहुँचती है। Bandra-Terminus Superfast Express

वापसी मे गाड़ी संख्या 22902 उदयपुर बांद्रा टर्मिनस एक्सप्रेस उदयपुर सिटी स्टेशन से सप्ताह मे तीन दिन बुधवार, शुक्रवार और रविवार को रात 20:50 बजे रवाना होकर अगले दिन 13:35 बजे मुंबई के बांद्रा टर्मिनस पहुँचती है। Udaipur-Bandra Terminus Superfast Express

मार्ग मे यह ट्रेन राणा प्रतापनगर, मावली, फतेहनगर, कपासन, चित्तौड़गढ़, निम्बाहेड़ा, नीमच, मंदसोर, जावरा, रतलाम, दाहोद, वडोदरा, भरूच, सूरत, और बोरीवली मे ठहराव करती है। Udaipur-Mumbai Train Connectivity     

गाड़ी संख्या 19667/19668 मैसूर-उदयपुर हमसफ़र एक्सप्रेस साप्ताहिक एक्सप्रेस

गाड़ी संख्या 19666 सोमवार को उदयपुर से 20:50 बजे रवाना होकर अगले दिन मुंबई, पुणे और बेंगलुरू होकर बुधवार 15:00 बजे मैसूर पहुँचती है ।

वापसी मे गाड़ी संख्या 19668 सप्ताह के प्रत्येक गुरुवार को सुबह 10:05 बजे रवाना होकर इसी रूट से होकर शनिवार अल सुबह 3:10 बजे उदयपुर पहुँचती है ।

मार्ग मे यह ट्रेन मावली, चित्तौड़गढ़, नीमच, मंदसोर, रतलाम, वडोदरा, सूरत, वसई रोड (मुंबई), कल्याण, पुणे, सांगली, मिराज, बेलगावी, हुबली, दावणगेरे, बेंगलुरू, मांड्या स्टेशन पर ठहराव करती है। Mumbai-Udaipur Train Connectivity

उदयपुर मुंबई के बीच एयर कनेक्टिविटी

Udaipur-Mumbai Air Connectivity

  1. इंडिगो की फ्लाइट संख्या 6E 6794 डेली मुंबई से सुबह 7:15 बजे रवाना होकर 8:45 बजे उदयपुर पहुँचती है जबकि वापसी मे फ्लाइट संख्या 6E 5028 उदयपुर से सुबह 9:15 बजे रवाना होकर 10:35 बजे मुंबई पहुँचती है।   
  2. एयर इंडिया की फ्लाइट संख्या AI 2579 डेली मुंबई से सुबह 10:30 बजे रवाना होकर 12:10 बजे उदयपुर पहुँचती है जबकि वापसी मे फ्लाइट संख्या AI 2580 उदयपुर से दोपहर 12:45 बजे रवाना होकर 14:30 बजे मुंबई पहुँचती है।
  3. स्पाइस जेट की फ्लाइट संख्या SG 656 डेली मुंबई से 10:35 बजे उदयपुर पहुँचती है जबकि वापसी मे फ्लाइट संख्या SG 657 उदयपुर से 11:25 बजे रवाना होकर मुंबई पहुँचती है।
  4. अकासा एयर की फ्लाइट संख्या QP 1155 डेली मुंबई से 12:15 बजे रवाना होकर 13:45 बजे उदयपुर पहुँचती है जबकि वापसी मे फ्लाइट संख्या QP 1528 उदयपुर से 14:20 बजे रवाना होकर 16:00 बजे मुंबई पहुँचती है।
  5. एयर इंडिया की फ्लाइट संख्या AI 2593 डेली मुंबई से दोपहर 12:40 बजे रवाना होकर 14:15 बजे उदयपुर पहुँचती है जबकि वापसी मे फ्लाइट संख्या AI 2594 उदयपुर से दोपहर 14:50 बजे रवाना होकर 16:35 बजे मुंबई पहुँचती है ।
  6. इंडिगो की फ्लाइट संख्या 6E 241 मंगलवार, गुरुवार, शनिवार को मुंबई से 12:45 बजे रवाना होकर 14:30 बजे उदयपुर पहुँचती है जबकि वापसी मे फ्लाइट संख्या 6E 5324 उदयपुर से 15:20 बजे रवाना होकर 17:05 बजे मुंबई पहुँचती है।
  7. इंडिगो की फ्लाइट संख्या 6E 2146 सोमवार, बुधवार, शुक्रवार रविवार को मुंबई से 13:00 बजे रवाना होकर 14:20 बजे उदयपुर पहुँचती है जबकि वापसी मे फ्लाइट संख्या 6E 5155 उदयपुर से 15:20 बजे रवाना होकर 16:45 बजे मुंबई पहुँचती है।
  8. एयर इंडिया की फ्लाइट संख्या AI 2595 डेली मुंबई से दोपहर 14:25 बजे रवाना होकर 15:55 बजे उदयपुर पहुँचती है जबकि वापसी मे फ्लाइट संख्या AI 2596 उदयपुर से दिन मे 16:30 बजे रवाना होकर 18:15 बजे मुंबई पहुँचती है।
  9. स्पाइस जेट की फ्लाइट संख्या SG 620 डेली मुंबई से 14:35 बजे उदयपुर पहुँचती है जबकि वापसी मे फ्लाइट संख्या SG 621 उदयपुर से 15:10 बजे रवाना होकर मुंबई पहुँचती है ।
  10. इंडिगो की फ्लाइट संख्या 6E 6027 डेली मुंबई से 16:30 बजे रवाना होकर 17:55 बजे उदयपुर पहुँचती है जबकि वापसी मे फ्लाइट संख्या 6E 854 उदयपुर से 18:30 बजे रवाना होकर 19:40 बजे मुंबई पहुँचती है ।

उदयपुर नवी मुंबई 

  1. इंडिगो की फ्लाइट संख्या 6E 2009 डेली नवी मुंबई से सुबह 10:05 बजे रवाना होकर 11:15 बजे उदयपुर पहुँचती है जबकि वापसी मे फ्लाइट संख्या 6E 2010 उदयपुर से सुबह 11:50 बजे रवाना होकर 13:05 बजे नवी मुंबई पहुँचती है ।
  2. अकासा एयर की फ्लाइट संख्या QP 2029 डेली नवी मुंबई से 14:00 बजे रवाना होकर 15:40 बजे उदयपुर पहुँचती है जबकि वापसी मे फ्लाइट संख्या QP 2030 उदयपुर से 16:15 बजे रवाना होकर 17:50 बजे नवी मुंबई पहुँचती है।

Udaipur-Navi Mumbai Air Connectivity

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News