Udaipur Times, Tourism Update: दिवाली वेकेशन मे झीलों की नगरी उदयपुर मे पडौसी राज्य गुजरात से बड़ी संख्या मे पर्यटकों की आवाजाही रहती है।
आइए जानते है उदयपुर से गुजरात के प्रमुख शहरों अहमदाबाद, वडोदरा, सूरत जैसे बड़े शहरों से उदयपुर आने जाने के लिए ट्रेन कनेक्टिविटी की उपलब्धता ।
गाड़ी संख्या 26903/26904 सूरत-उदयपुर वंदे भारत
गाड़ी संख्या 26903 वंदे भारत सप्ताह मे 6 दिन (मंगलवार को छोड़कर) प्रतिदिन सूरत से सुबह 6:10 बजे रवाना होकर भरूच, वडोदरा, आणंद, अहमदाबाद (मणिनगर, असारवा), हिम्मतनगर होकर दोपहर 13:40 बजे उदयपुर पहुँचती है ।
वापसी मे गाड़ी संख्या 26904 वंदे भारत सप्ताह मे 6 दिन (मंगलवार को छोड़कर) प्रतिदिन दोपहर 15:35 बजे रवाना होकर इसी रास्ते रात 11 (23:00) बजे सूरत पहुँचती है ।
गाड़ी संख्या 22901/22902 उदयपुर-बांद्रा टर्मिनस
गाड़ी संख्या 22901 बांद्रा टर्मिनस-उदयपुर एक्सप्रेस मुंबई के बांद्रा टर्मिनस से सप्ताह मे तीन दिन (मंगलवार, गुरुवार, शनिवार) को रात 23:25 पर रवाना होकर अगले दिन गुजरात के सूरत, भरूच, वडोदरा और दाहोद जैसे शहरों को कनेक्ट करती हुई दिन मे 14:40 बजे उदयपुर पहुँचती है।
वापसी मे गाड़ी संख्या 22902 उदयपुर बांद्रा टर्मिनस एक्सप्रेस उदयपुर सिटी स्टेशन से सप्ताह मे तीन दिन बुधवार, शुक्रवार और रविवार को रात 20:50 बजे रवाना होकर इसी रूट से होकर अगले दिन 13:35 बजे मुंबई के बांद्रा टर्मिनस पहुँचती है ।
गाड़ी संख्या 19667/19668 मैसूर-उदयपुर हमसफ़र एक्सप्रेस साप्ताहिक एक्सप्रेस
गाड़ी संख्या 19666 सोमवार को उदयपुर से 20:50 बजे रवाना होकर अगले दिन गुजरात के वडोदरा, सूरत और मुंबई, पुणे और बेंगलुरू होकर बुधवार 15:00 बजे मैसूर पहुँचती है ।
वापसी मे गाड़ी संख्या 19668 सप्ताह के प्रत्येक गुरुवार को सुबह 10:05 बजे रवाना होकर इसी रूट से होकर शनिवार अल सुबह 3:10 बजे उदयपुर पहुँचती है ।
गाड़ी संख्या 12981/12982 खातीपुरा (जयपुर)-असारवा सुपरफास्ट एक्सप्रेस
गाड़ी संख्या 12981 उदयपुर से प्रतिदिन अल सुबह 3:45 बजे रवाना होकर सुबह 8:40 बजे अहमदाबाद के असारवा पहुँचती है। वापसी मे गाड़ी संख्या 12982 अहमदाबाद के असारवा से शाम 19:55 बजे रवाना होकर रात 12:15 (00:15) उदयपुर पहुँचती है।
गाड़ी संख्या 19315/19316 इंदौर-असारवा वीरभूमि एक्सप्रेस
गाड़ी संख्या 19315 उदयपुर से प्रतिदिन सुबह 4:30 बजे रवाना होकर सुबह 10:40 बजे अहमदाबाद के असारवा पहुँचती है। वापसी मे गाड़ी संख्या 19316 अहमदाबाद के असारवा से दोपहर 14:10 बजे रवाना होकर रात 20:10 बजे उदयपुर पहुँचती है।
गाड़ी संख्या 20177/20178 आगरा-असारवा सुपरफास्ट एक्सप्रेस
गाड़ी संख्या 20178 सप्ताह से चार दिन (मंगलवार, बुधवार को छोड़कर) उदयपुर से सुबह 5:30 बजे रवाना होकर सुबह 11:00 बजे अहमदाबाद के असारवा पहुँचती है। वापसी मे गाड़ी संख्या 20178 अहमदाबाद के असारवा से दिन मे 15:00 बजे रवाना होकर शाम 19:25 बजे उदयपुर पहुँचती है।
गाड़ी संख्या 69243/69244 चित्तौड़गढ़-असारवा मेमू एक्सप्रेस
गाड़ी संख्या 69244 प्रतिदिन उदयपुर से सुबह 11:10 बजे रवाना होकर शाम 18:55 बजे अहमदाबाद के असारवा पहुँचती है। गाड़ी संख्या 69243 अहमदाबाद के असारवा से सुबह 9:50 बजे रवाना होकर शाम 17:05 बजे उदयपुर पहुँचती है।
गाड़ी 20987/20988 उदयपुर-असारवा सुपरफास्ट एक्सप्रेस
गाड़ी संख्या 20987 प्रतिदिन उदयपुर से दिन मे 16:20 बजे रवाना होकर रात 21:45 बजे अहमदाबाद के असारवा पहुँचती है। गाड़ी संख्या 20988 अहमदाबाद के असारवा से सुबह 6:40 बजे रवाना होकर दोपहर 12:10 उदयपुर पहुँचती है।
गाड़ी संख्या 19821/19822 कोटा-असारवा एक्सप्रेस
गाड़ी संख्या 19822 सप्ताह के दो दिन (बुधवार और शनिवार)) उदयपुर से रात 00:05 बजे रवाना होकर सुबह 5:45 बजे अहमदाबाद के असारवा पहुँचती है। गाड़ी संख्या 19821 अहमदाबाद के असारवा से सप्ताह के दो दिन (बुधवार और शनिवार) को सुबह 8:45 बजे रवाना होकर 15:05 बजे उदयपुर पहुँचती है।
गाड़ी संख्या 09105/01906 कानपुर-असारवा साप्ताहिक स्पेशल (1 दिसंबर 2026) तक
गाड़ी संख्या 01905 सप्ताह के प्रत्येक सोमवार रात 23:55 बजे रवाना होकर सुबह 5:45 बजे अहमदाबाद के असारवा पहुँचती है। वापसी मे गाड़ी संख्या 01906 अहमदाबाद के असारवा से प्रत्येक मंगलवार सुबह 8:45 बजे रवाना होकर 15:20 बजे उदयपुर पहुँचती है।
गाड़ी संख्या 01909/01910 आगरा-असारवा साप्ताहिक स्पेशल (24 नवंबर 2026) तक
गाड़ी संख्या 01910 सप्ताह के प्रत्येक मंगलवार उदयपुर से सुबह 5:30 बजे रवाना होकर 11:10 बजे अहमदाबाद के असारवा पहुँचती है। गाड़ी संख्या 01909 अहमदाबाद के असारवा से सप्ताह के प्रत्येक मंगलवार को 15:00 बजे रवाना होकर रात 19:30 बजे उदयपुर पहुँचती है।
गाड़ी संख्या 04165/04166 प्रयागराज-असारवा साप्ताहिक स्पेशल (26 नवंबर तक)
गाड़ी संख्या 04165 सप्ताह के प्रत्येक बुधवार को रात 23:45 बजे रवाना होकर अगले दिन सुबह 5:45 बजे अहमदाबाद के असारवा पहुँचती है। वापसी मे गाड़ी संख्या 04166 अहमदाबाद के असारवा से सप्ताह के प्रत्येक गुरुवार को सुबह 6:40 बजे रवाना होकर दोपहर 12:10 बजे उदयपुर पहुँचती है।