कोटा स्टेशन री डेवलपमेंट के कारण इन ट्रेनों का बदलेगा रूट

 | 
Train Route Divesion Due to Kota Station Redvelopment

 

Udaipur Times, Railway News, Kota Station Redevelopment, Train Root Diversion:  राजस्थान के कोटा स्टेशन पर पश्चिम मध्य रेलवे द्वारा कोटा स्टेशन के प्लेटफ़ॉर्म नं. 3 पर पुनर्विकास कार्य के कारण ब्लॉक लिया जा रहा है। Kota Station Redevelopment

उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसम्पर्क अधिकारी अमित सुदर्शन ने बताया की उक्त कार्य के कारण संचालित यह रेलसेवाए प्रभावित रहेंगी Train Root Diversion

इन ट्रेनों का बदलेगा रूट (प्रारम्भिक स्टेशन से) 

गाड़ी संख्या 14814, भोपाल-जोधपुर ट्रेन जो दिनांक 29.09.26 से 18.10.26 तक भोपाल से प्रस्थान करेगी वह परिवर्तित मार्ग सोगरिया-कोटा सी केबिन-गुडला होकर संचालित होगी तथा मार्ग परिवर्तन के कारण यह ट्रेन कोटा स्टेशन पर ठहराव नहीं करेगी और सोगरिया स्टेशन पर 02.10 बजे आगमन व 02.20 बजे प्रस्थान कर अस्थाई ठहराव करेगी। Bhopal-Jodhpur Express

गाड़ी संख्या 14813, जोधपुर-भोपाल ट्रेन जो दिनांक 29.09.26 से 18.10.26 तक जोधपुर से प्रस्थान करेंगी वह परिवर्तित मार्ग गुड़ला-कोटा सी केबिन-सोगरिया होकर संचालित होगी तथा मार्ग परिवर्तन के कारण यह ट्रेन कोटा स्टेशन पर ठहराव नहीं करेगी और सोगरिया स्टेशन पर 23.30 बजे आगमन व 23.40 बजे प्रस्थान कर अस्थाई ठहराव करेगी। Jodhpur-Bhopal Express

गाड़ी संख्या 12181, जबलपुर-अजमेर ट्रेन जो दिनांक 29.09.26 से 17.10.26 तक जबलपुर से प्रस्थान करेगी वह परिवर्तित मार्ग सोगरिया-कोटा सी केबिन-गुडला होकर संचालित होगी तथा मार्ग परिवर्तन के कारण यह ट्रेन कोटा स्टेशन पर ठहराव नहीं करेगी और सोगरिया स्टेशन पर 06.35 बजे आगमन व 06.45 बजे प्रस्थान कर अस्थाई ठहराव करेगी। Jabalpur-Ajmer Express

गाड़ी संख्या 12182 , अजमेर-जबलपुर ट्रेन जो दिनांक 29.09.26 से 18.10.26 तक अजमेर से प्रस्थान करेगी वह परिवर्तित मार्ग गुड़ला-कोटा सी केबिन-सोगरिया होकर संचालित होगी तथा मार्ग परिवर्तन के कारण यह ट्रेन कोटा स्टेशन पर ठहराव नहीं करेगी और सोगरिया स्टेशन पर 21.50 बजे आगमन व 22.00 बजे प्रस्थान कर अस्थाई ठहराव करेगी। Ajmer-Jabalpur Express

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News