भूपाल सागर स्टेशन पर अतिरिक्त लूप लाइन डालने से रेलसेवा प्रभावित रहेगी
रेलसेवाएं रेगूलेट/रीशड्यूल रहेगी
| May 2, 2025, 12:16 IST
उदयपुर 2 मई 2025। रेलवे द्वारा चितौडगढ-उदयपुर सिटी रेलखंड के भूपाल सागर स्टेषन पर अतिरिक्त लूप लाइन डालने हेतु नॉन इण्टरलॉकिंग कार्य किया जा रहा है। इस कार्य हेतु रेल यातायात प्रभावित रहेगा।
उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसम्पर्क अधिकारी शशि किरण के अनुसार उपरोक्त कार्य के कारण उत्तर पश्चिम रेलवे पर संचालित निम्न रेलसेवाएं प्रभावित रहेगी:-
रेगूलेट रेलसेवाए (प्रारम्भिक स्टेशन से)
- गाडी संख्या 09721, जयपुर-उदयपुर सिटी रेलसेवा जो जयपुर से प्रस्थान करेगी वह दिनांक 3 मई 2025 से 5 मई 2025 तक कपासन स्टेशन पर 20 मिनट रेगूलेट (देरी से) रहेगी।
- गाडी संख्या 19605, मदार जं.- उदयपुर सिटी रेलसेवा जो मदार जं. से प्रस्थान करेगी वह दिनांक 6 मई 2025 को कपासन स्टेशन पर 31 मिनट रेगूलेट (देरी से पहुंचेगी) रहेगी।
रीशड्यूल रेलसेवाएं (प्रारम्भिक स्टेशन से)
- गाडी संख्या 09721, जयपुर-उदयपुर सिटी रेलसेवा दिनांक 6 मई 2025 को जयपुर से अपने निर्धारित समय से 2 घंटे 30 मिनट की देरी से प्रस्थान करेगी।
- गाडी संख्या 19606, उदयपुर सिटी-मदार जं. रेलसेवा दिनांक 6 मई 2025 को उदयपुर सिटी से अपने निर्धारित समय से 1 घंटे 30 मिनट की देरी से प्रस्थान करेगी।
