अजमेर बीकानेर से अमृतसर जाने वाली ट्रेनों मे नानकसर स्टेशन पर अस्थाई ठहराव
Udaipur Times, Railway News: रेलवे ने पंजाब के श्री बाबा नन्द सिंह जी गुरूद्वारा साहिब नानकसर की बरसी के अवसर पर यात्रियों की सुविधा के लिए अजमेर और बीकानेर से चलने वाली रेलसेवाओं का नानकसर स्टेशन पर अस्थाई ठहराव देने का निर्णय लिया है। यह ठहराव 25 अगस्त 2026 से 29 अगस्त 2026 तक रहेगा। Railway News
उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी अमित सुदर्शन के अनुसार, गाड़ी संख्या 19611 अजमेर-अमृतसर रेलसेवा 28 अगस्त 2026 को नानकसर स्टेशन पर सुबह 09.43 बजे पहुंचेगी और 09.45 बजे रवाना होगी। Ajmer-Amritsar Express
इसी प्रकार गाड़ी संख्या 19612 अमृतसर-अजमेर रेलसेवा 25 अगस्त 2026 और 27 अगस्त 2026 को नानकसर स्टेशन पर शाम 16.40 बजे पहुंचेगी तथा 16.42 बजे प्रस्थान करेगी। Amritsar-Ajmer Express
गाड़ी संख्या 14720 अमृतसर-बीकानेर रेलसेवा 28 अगस्त 2026 को नानकसर स्टेशन पर 11.10 बजे आगमन करेगी और 11.12 बजे प्रस्थान करेगी। Amritsar-Bikaner Express
वहीं गाड़ी संख्या 14719 बीकानेर-अमृतसर रेलसेवा 28 अगस्त 2026 को नानकसर स्टेशन पर 02.40 बजे पहुंचेगी और 02.42 बजे रवाना होगी। Bikaner-Amritsar Express
यह अस्थाई ठहराव निर्धारित अवधि में बरसी समागम के दौरान यात्रियों को सुविधा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से किया गया है। Indian Railways