उदयपुर जयपुर एक्सप्रेस समेत कई ट्रेनें 19 नवंबर से 18 दिसंबर तक आंशिक रद्द रहेगी
Udaipur Times, Railway News: अजमेर मण्डल के राणाप्रतापनगर-घोसुंडा एवं बेरछा-उदयपुर सिटी रेलखण्ड के मध्य तकनीकी कार्य किया जा रहा है। इस कार्य के कारण रेल यातायात प्रभावित रहेगा। Rail Traffic Affected
उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसम्पर्क अधिकारी अमित सुदर्शन के अनुसार उत्तर पश्चिम रेलवे पर संचालित निम्नलिखित रेलसेवाएं प्रभावित रहेगी:-
आंशिक रद्द रेलसेवाएं (प्रारम्भिक स्टेशन से)
गाडी संख्या 20993, जयपुर-उदयपुर सिटी रेलसेवा जो दिनांक 19.11.26 से 18.12.26 तक जयपुर से प्रस्थान करेगी वह राणाप्रतापनगर तक संचालित होगी। अर्थात् यह रेलसेवा राणाप्रतापनगर-उदयपुर सिटी के मध्य आंशिक रद्द रहेगी। Jaipur-Udaipur Superfast Express
गाडी संख्या 59835, मंदसौर-राणाप्रतापनगर रेलसेवा जो दिनांक 19.12.26 से 28.12.26 तक मंदसौर से प्रस्थान करेगी वह मावली तक संचालित होगी। अर्थात् यह रेलसेवा मावली-राणाप्रतापनगर के मध्य आंशिक रद्द रहेगी। Mandsor-Udaipur Express
गाडी संख्या 59836, राणाप्रतापनगर- मंदसौर रेलसेवा दिनांक 19.12.26 से 28.12.26 तक राणाप्रतापनगर के स्थान पर मावली से संचालित होगी। अर्थात् यह रेलसेवा राणाप्रतापनगर- मावली के मध्य आंशिक रद्द रहेगी। Udaipur-Mandsor Express
रेगुलेट रेलसेवाएं (प्रारम्भिक स्टेशन से)
गाडी संख्या 20993, जयपुर-उदयपुर सिटी रेलसेवा जो दिनांक 19.11.26 से 28.11.26 तक जयपुर से प्रस्थान करेगी वह घोसुंदा-भूपालसागर करेरा रेलखण्ड के मध्य 15 मिनट रेगुलेट रहेगी। Indian Railways
गाडी संख्या 20993, जयपुर-उदयपुर सिटी रेलसेवा जो दिनांक 29.11.26 से 08.12.26 तक जयपुर से प्रस्थान करेगी वह घोसुंदा-पान्डोली रेलखण्ड के मध्य 15 मिनट रेगुलेट रहेगी। Jaipur-Udaipur Superfast Express
गाडी संख्या 20993, जयपुर-उदयपुर सिटी रेलसेवा जो दिनांक 09.12.26 से 18.12.26 तक जयपुर से प्रस्थान करेगी वह घोसुंदा-फतेहनगर रेलखण्ड के मध्य 15 मिनट रेगुलेट रहेगी।
रीशड्यूल रेलसेवाएं (प्रारम्भिक स्टेशन से)
गाडी संख्या 69244, चित्तौडगढ-असारवा रेलसेवा दिनांक 19.11.26 से 28.12.26 तक चित्तौडगढ से अपने निर्धारित समय से 40 मिनट की देरी से रीशड्यूल रहेगी। Chittorgarh-Asarva Memu Train