उदयपुर में जुटेंगे देशभर के ट्रैवल एजेंट, नए पर्यटन सर्किट को मिलेगा बढ़ावा
Udaipur Times: Udaipur Tourism: झीलों की नगरी उदयपुर एक बार फिर देशभर के पर्यटन जगत का केंद्र बनने जा रही है। होटल फेडरेशन ऑफ राजस्थान उदयपुर डिवीजन, होटल संस्थान दक्षिणी राजस्थान, इंडिया आउटा बॉक्स एवं कलर्स ऑफ इंडिया के संयुक्त तत्वावधान में 2 से 8 अगस्त 2026 को फेम टूर का आयोजन किया जा रहा है। इस टूर में महाराष्ट्र, दिल्ली, गुजरात, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश, पश्चिम बंगाल, असम, छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश एवं राजस्थान सहित देश के 10 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों से 40 से अधिक ट्रैवल एजेंट भाग लेंगे। Udaipur Tourism
होटल फेडरेशन उदयपुर डिवीजन के अध्यक्ष एवं होटल संस्थान के सचिव राकेश चौधरी ने बताया कि यह फेम टूर 2 अगस्त को उदयपुर से प्रारंभ होकर 8 अगस्त को कोटा में संपन्न होगा। सात दिवसीय इस पर्यटन यात्रा में तीन दिन उदयपुर, एक दिन चित्तौड़गढ़ एंव तीन दिन बूंदी-कोटा का भ्रमण कराया जाएगा। Udaipur Tourism
साथ ही अवगत कराया कि राजस्थान पर्यटन को नई दिशा देने के उद्देश्य से उदयपुर–चित्तौड़गढ़–बूंदी- कोटा को जोड़ते हुए एक नया पर्यटन सर्किट तैयार किया गया है, जिससे देश-विदेश के पर्यटकों को राजस्थान की विविध पर्यटन धरोहरों का एक साथ अनुभव मिल सके। Udaipur Tourism
आयोजन के स्पॉन्सर एचआरएच, रमाडा, लाभगढ़, होली माउंट, रामी रॉयल, सीजन्स पार्क, लैबुआ दौलतगढ़, वसंत कुंज, अरनिया विलास, उदयगढ़, विदम ग्रैंड, भानगढ़ पैलेस चितौड़गढ़, अमृत मंथन चितौड़गढ़, एवं संजय स्टूडियो जोधपुर होंगे। वहीं यूनाइटेड होटलियर्स एवं यूसीसीआई इस आयोजन के ऐली पार्टनर होंगे। Udaipur Tourism
इंडिया आउटा बॉक्स के सीईओं विनी विलियम ने बताया कि फेम टूर के दौरान देशभर से आए ट्रैवल एजेंट यहाँ की विश्वप्रसिद्ध झीलों, ऐतिहासिक धरोहरों, प्राकृतिक सौंदर्य और समृद्ध सांस्कृतिक विरासत का प्रत्यक्ष अनुभव करेंगे। साथ ही वे प्रमुख होटल, रिसॉर्ट्स एवं पर्यटन सुविधाओं का अवलोकन कर यहां की आतिथ्य सेवाओं और पर्यटन उत्पादों को करीब से समझेंगे, जिससे वे इस नये टूरिज्म सर्किट को उनके टूर पैकेजों में शामिल कर सके। Udaipur Tourism
होटल संस्थान दक्षिणी राजस्थान के अध्यक्ष सुभाष राणावत ने कहा कि इस आयोजन से पर्यटन क्षेत्र के साथ-साथ स्थानीय होटल उद्योग, हस्तशिल्प, परिवहन, खान-पान एवं अन्य व्यवसायों को भी प्रत्यक्ष लाभ मिलेगा। पर्यटकों की बढ़ती आवाजाही से स्थानीय अर्थव्यवस्था को नई गति मिलेगी तथा रोजगार के नए अवसर सृजित होंगे। Udaipur Tourism
यूनाइटेड होटलियर्स के अध्यक्ष यू.बी. श्रीवास्तव ने विश्वास व्यक्त किया कि यह फेम टूर ट्रैवल एजेंटों और होटल व्यवसायियों के बीच नए व्यावसायिक संबंध स्थापित करने का प्रभावी मंच बनेगा। इससे समूह पर्यटन, कॉर्पोरेट बुकिंग तथा विभिन्न राज्यों से पर्यटकों की संख्या में उल्लेखनीय वृद्धि होगी। Udaipur Tourism
होटल फेडरेशन उदयपुर डिवीजन के सचिव अंबालाल साहू ने विश्वास व्यक्त किया कि यह आयोजन भविष्य में उदयपुर एवं चित्तौड़गढ़ में और भी बड़े पर्यटन आयोजनों की मजबूत नींव रखेगा। "पधारो म्हारे देश" की भावना के अनुरूप यह पहल उदयपुर की मेहमाननवाजी, विश्वस्तरीय आतिथ्य और पर्यटन क्षमता को राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर नई पहचान दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी। Udaipur Tourism
