उदयपुर से नीमच की यात्रा होगी आसान, 11 जून को नई रेल लाइन का CRS निरीक्षण
Udaipur Times, Railway News: चित्तौड़गढ़ ज़िले के बड़ी सादड़ी से मध्य प्रदेश के नीमच तक बिछाई जा रही नई रेलवे लाइन परियोजना के तहत 15 किमी लंबे ट्रैक का कमिश्नर ऑफ रेलवे सेफ्टी (CRS) निरीक्षण आगामी 11 जून को होगा। रेलवे ने इसके लिए पूरी तैयारियां कर ली हैं। 11 जून को होने वाला CRS बड़ी सादड़ी से जलोदा जागीर स्टेशन तक ट्रैक का निरीक्षण करेंगे। निरीक्षण सफल होने के बाद ही इस रेलखंड पर यात्री ट्रेनों के संचालन की अनुमति मिल सकेगी। Railway News
बड़ी सादड़ी से नीमच के बीच रेल लाइन शुरू होने से जहाँ उदयपुर और नीमच के बीच यात्रा दूरी भी कम हो जाएगी। नई रेल लाइन शुरू होने के बाद ट्रेनों का संचालन मावली जंक्शन के रास्ते किया जाएगा, जिससे दोनों शहरों के बीच आवाजाही अधिक आसान होगी। वर्तमान में मध्य प्रदेश के लिए ट्रेनों का संचालन चित्तौड़गढ़ मार्ग से किया जाता है। वहीँ राजस्थान और मध्य प्रदेश के बीच व्यापार एवं यातायात को नई गति मिलेगी। Badi Sadri Neemuch Railway Line
CRS निरिक्षण से पूर्व शनिवार को इस ट्रैक पर स्पीड ट्रायल किया गया। ट्रायल के दौरान सामने आईं कमियों को दूर करने के साथ ही अन्य तकनीकी खामियों को भी ठीक किया जा रहा है, ताकि निरीक्षण के दौरान किसी प्रकार की परेशानी नहीं आए। Railway News
उल्लेखनीय है कि चित्तौड़गढ़ के बड़ी सादड़ी से मध्य प्रदेश के नीमच तक करीब 49 किमी लंबी रेल लाइन का कार्य जनवरी 2024 में शुरू हुआ था। करीब 495 करोड़ की लागत वाली इस परियोजना का लगभग 70 प्रतिशत कार्य पूरा हो चुका है। परियोजना के तहत एक बड़ा रोड ओवर ब्रिज (ROB), 11 बड़े पुल और 78 छोटे पुलों का निर्माण किया जा रहा है। Badi Sadri Neemuch Railway Line
