उदयपुर-कोटा यात्रियों के लिए खुशखबरी! RSRTC ने शुरू की तीसरी AC बस

 | 
Udaipur Kota AC bus

Udaipur Times, Travel Update: बढ़ते यात्री भार के मद्देनज़र राजस्थान राज्य पथ परिवहन निगम (RSRTC) ने उदयपुर से कोटा के लिए तीसरी AC बस शुरू करने का ऐलान किया है।  

उदयपुर से कोटा के लिए AC बस उदयपुर के डिपो से 21 मई गुरुवार से संचालित होगी। यह बस उदयपुर से शाम 5:30 (17:30) बजे रवाना होगी।  वहीँ कोटा से सुबह 6:30 बजे उदयपुर के लिए रवाना होगी। 

वर्तमान में उदयपुर से कोटा के लिए 2 AC बस संचालित हो रही है जिनमे से उदयपुर डिपो की बस सुबह 5:45 बजे उदयपुर से रवाना होती है जबकि कोटा डिपो की बस उदयपुर से सुबह 6:30 बजे कोटा के लिए रवाना होती है। नई बस शुरू होने से उदयपुर कोटा रुट पर सफर करने वाले यात्रियों को सुविधा मिलेगी।  

आपको बता दे कि उदयपुर से कोटा जाने वाले यात्रियों के लिए सामान्य किराया 591 रूपये है। महिला यात्रियों के लिए किराये में 50% तक की छूट मिलेगी।