Udaipur Times, City Bus Network, Udaipur News: उदयपुर सिटी ट्रांसपोर्ट सर्विसेज़ लिमिटेड (UTCL) ने उदयपुर शहर को आसपास के पिकनिक स्पॉट को कनेक्ट करने के लिए उदयपुर के उमरडा से नांदेश्वर महादेव के लिए दो AC बसें शुरू की है।
क्या रहेगा रूट
UTCL ने इस रूट को इस तरह तैयार किया है की शहर के अलग अलग हिस्सों से नांदेश्वर पहुंचना आसान हो जाएगा। उमरडा से शुरू होने वाली यह बसें हिरणमगरी, सेवाश्रम, सुरजपोल, चेटक और रामपुरा होते हुए नांदेश्वर पहुंचेगी । वापसी मे यही रूट रहेगा ।
नांदेश्वर जाने वाले यात्रियों के लिए सुबह का समय सबसे सुविधाजनक रखा है । चेटक से सुबह करीब 8 बजे और 9:15 बजे बस मिलेगी। जबकि शाम को भी करीब 4:15 बजे भी नांदेश्वर के लिए बस मिल जाएगी। जबकि वापसी मे शाम 6:15 बजे तक उदयपुर के लिए बसें मिल जाएगी।
ऐसे मे यात्री कम किराये मे यानि चेटक से नांदेश्वर 30 रुपये (कम से कम)) और उमरडा से नांदेश्वर 60 रुपये (अधिकतम) मे एक दिन के लिए पिकनिक स्पॉट और महादेव के दर्शन कर लौट सकते है।