जापान से मिलेगी दो बुलेट ट्रेन

2026 की शुरुआत में यह भारत को मिलेगी

 | 
bullet train

17 अप्रैल 2025 । भारत की पहली बुलेट ट्रेन परियोजना को जापान से दो शिंकानसेन बुलेट ट्रेन E5 और E3 मॉडल मिलेगी। इन ट्रेनों का उपयोग मुंबई-अहमदाबाद हाई-स्पीड रेल (MAHSR) कॉरिडोर के निरीक्षण के लिए होगा। अभी इस कॉरिडोर का काम चल रहा है। 

ये दोनों ट्रेनें 2026 की शुरुआत तक भारत पहुंच जाएंगी। इन ट्रेनों से भारतीय इंजीनियरों को शिंकानसेन (shinkansen bullet train) तकनीक को समझने में मदद मिलेगी। इससे कॉरिडोर के शुरू होने से पहले ही वे तकनीक से परिचित हो जाएंगे।

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार उक्त दोनों ट्रेने 2026 की शुरुआत में भारत पहुंचेगी। शिंकानसेन ट्रेन की अधिकतम रफ़्तार 320 किलोमीटर प्रति घंटा है और यह जापान में 2011 से संचालित हो रही है। 

Source: Media Reports