Udaipur Times, Travel Update: राजस्थान राज्य पथ परिवहन निगम (RSRTC) उदयपुर से मध्यप्रदेश के नीमच के लिए उदयपुर डिपो की ओर से दो नई बसें कल 21 नवंबर से शुरू करने जा रहा है। दोनों बसें रोजाना तीन तीन फेरे लगाएगी।
इस प्रकार रहेगी समय सारिणी
पहली बस उदयपुर से सुबह 7 बजे रवाना होकर सुबह 10:30 बजे नीमच पहुंचेगी। दूसरे फेरे मे नीमच से दिन मे 11 बजे रवाना होकर दोपहर 2:30 बजे उदयपुर पहुंचेगी । तीसरे फेरे मे उदयपुर से शाम 5 बजे रवाना होकर रात 8:30 बजे नीमच पहुंचेगी। Udaipur-Neemuch Bus Service
दूसरी बस नीमच से सुबह 7 बजे रवाना होकर 10:30 बजे उदयपुर पहुंचेगी । दूसरे फेरे मे दोपहर उदयपुर से दोपहर 1:15 बजे रवाना होकर शाम 4:45 बजे नीमच पहुंचेगी। तीसरे फेरे मे नीमच से शाम 5:15 बजे रवाना होकर रात 8:45 बजे उदयपुर पहुंचेगी। Neemuch-Udaipur Bus Service
उल्लेखनीय है नीमच-उदयपुर रूट पर बड़ी संख्या मे यात्री आवाजाही करते है ऐसे मे इस रूट पर यात्री भार भी पूरा मिलता है। Rajasthan Roadways