UAE में काम करने वाले भारतीयों के लिए खुशखबरी, जल्द शुरू होने जा रही फ्लाइट

इससे पहले यूएई ने गत 24 अप्रैल को कोरोना महामारी को देखते हुए भारत से यात्रियों के आने पर रोक लगा दी थी

 | 
flights

सभी यात्रियों को यात्रा से 4 घंटे पहले रैपिड पीसीआर टेस्‍ट कराना होगा। दुबई एयरपोर्ट पर उतरने पर सभी यात्रियों को अनिवार्य रूप से पीसीआर टेस्‍ट कराना होगा। यात्रियों को पीसीआर टेस्‍ट का रिजल्‍ट आने तक संस्‍थागत क्‍वारंटाइन में जाना होगा। इसमें करीब 24 घंटे का समय लग सकता है।

संयुक्‍त अरब अमीरात (यूएई) में काम करने वाले लाखों भारतीयों के लिए खुशखबरी है। दुबई की एयरलाइन सर्विस कंपनी अमीरात एयरलाइंस ने 23 जून से भारत से उड़ानों को फिर से शुरू करने का ऐलान किया है। उड़ानों में नियमों में बदलाव के बाद दुबई की आपदा प्रबंधन कमिटी ने कोरोना वैक्‍सीन लगवा चुके भारतीयों को यूएई में अपने घर आने की इजाज़त दे दी।

अमीरात एयरलाइंस ने एक बयान में कहा कि वह भारत से यात्रियों को अनुमति दिए जाने के फैसले का स्‍वागत करती है। कंपनी ने कहा कि प्रोटोकॉल का पालन करते हुए 23 जून से यात्री उड़ानों की शुरुआत करने जा रही है। इससे पहले यूएई ने गत 24 अप्रैल को कोरोना महामारी को देखते हुए भारत से यात्रियों के आने पर रोक लगा दी थी।

इस ताजा घटनाक्रम से यूएई में काम कर रहे लाखों भारतीयों को बड़ी राहत मिली है। इस प्रतिबंध की वजह से बड़ी संख्‍या में कामगार खासकर हेल्‍थ सेक्‍टर में काम करने वाले लोग भारत में फंस गए थे। ऐसे भारतीय कामगार अब यूएई वापस आ सकेंगे। हालांकि भारत से आने वाले यात्रियों के लिए कुछ नियम बनाए गए हैं। केवल उन्‍हीं भारतीयों को आने की अनुमति दी जाएगी जिन्‍होंने यूएई में स्‍वीकृत कोरोना वैक्‍सीन को लगवाया है।

भारतीय नागरिकों को अपनी उड़ान से 48 घंटे के अंदर लिए गए निगेटिव कोविड रिपोर्ट को दिखाना होगा। इसमें यूएई के नागरिकों को छूट दी गई है। केवल क्‍यूआर कोड वाले पीसीआर टेस्‍ट रिजल्‍ट सर्टिफिकेट को ही स्‍वीकार किया जाएगा। सभी यात्रियों को यात्रा से 4 घंटे पहले रैपिड पीसीआर टेस्‍ट कराना होगा। दुबई एयरपोर्ट पर उतरने पर सभी यात्रियों को अनिवार्य रूप से पीसीआर टेस्‍ट कराना होगा। यात्रियों को पीसीआर टेस्‍ट का रिजल्‍ट आने तक संस्‍थागत क्‍वारंटाइन में जाना होगा। इसमें करीब 24 घंटे का समय लग सकता है।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News