उदयपुर बांद्रा रेलसेवा 23-24 जुलाई को रद्द रहेगी, जलभराव का असर

 | 
Udaipur Bandra Train Cancelled

 

Udaipur Times: Udaipur Bandra Train Cancelled: पश्चिम रेलवे के घोलवड़ एवं उमरगाम रोड स्टेशनों के मध्य ब्रिज संख्या 203 पर जल का स्तर खतरे के निशान पर होने के कारण ट्रेन मूवमेंट को सस्पेंडेड किया जा रहा है। जिसके कारण उत्तर पश्चिम रेलवे पर संचालित निम्नलिखित रेल सेवा रद्द/आंशिक रद्द/मार्ग परिवर्तित रहेगी। Udaipur Bandra Train Cancelled

रद्द रेलसेवाएं (प्रारम्भिक स्टेशन से)

1. गाडी संख्या 22901, बान्द्रा टर्मिनस-उदयपुर सिटी रेलसेवा दिनांक 23.07.2026 को रद्द रहेगी।
2. गाडी संख्या 22902, उदयपुर सिटी-बान्द्रा टर्मिनस रेलसेवा दिनांक 24.07.2026 को रद्द रहेगी। 

Udaipur Bandra Train Cancelled

आंशिक रद्द रेलसेवाएं  (प्रारम्भिक स्टेशन से)

1. गाडी संख्या 12990, अजमेर-दादर रेलसेवा जो दिनांक 22.07.26 को अजमेर से प्रस्थान की है, वह सूरत तक ही संचालित होगी। अर्थात् यह रेलसेवा सूरत-दादर के मध्य आंशिक रद्द रहेगी। 

2. गाडी संख्या 12989, दादर-अजमेर रेलसेवा दिनांक 23.07.26 को दादर के स्थान पर सूरत (19.00 बजे) से ंसंचालित होगी। अर्थात् यह रेलसेवा दादर-सूरत के मध्य आंशिक रद्द रहेगी। 

3. गाडी संख्या 09707, जयपुर-बाद्रा टर्मिनस रेलसेवा दिनांक 22.07.26 को जयपुर से प्रस्थान की है, वडोदरा तक ही संचालित होगी। अर्थात् यह रेलसेवा वडोदरा-बान्द्रा टर्मिनस के मध्य आंशिक रद्द रहेगी। 

4. गाडी संख्या 09708, बान्द्रा टर्मिनस-जयपुर स्पेशल रेलसेवा दिनांक 23.07.26 को बान्द्रा टर्मिनस के स्थान पर वडोदरा से संचालित होगी। अर्थात् यह रेलसेवा बान्द्रा टर्मिनस-वडोदरा के मध्य आंशिक रद्द रहेगी।

Heavy Rain Train Cancelled
 

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News