पर्यटन सीजन मे बढ़ेगी उदयपुर की एयर कनेक्टिविटी

नोएडा, नवी मुंबई, मुंबई और बेंगलुरू की डायरेक्ट फ्लाइट मे होगा इजाफा   

 | 
Udaipur Air Connectivity

 

Udaipur Times, Udaipur Air Connectivity: झीलों की नगरी से पर्यटन सीजन मे देश के विभिन्न शहरों से आगामी विन्टर शेड्यूल मे कनेक्टिविटी बढ़ जाएगी। उदयपुर से नवी मुंबई और नोएडा के लिए IndiGo एयरलाइन्स और मुंबई और बेंगलुरू के लिए Akasa Air ने दौरेन्ट फ़्लाइट्स की घोषणा की है। Udaipur Air Connectivity

उदयपुर-नोएडा फ्लाइट 25 अक्टूबर से

IndiGo की फ्लाइट संख्या 6E 7631 प्रतिदिन दोपहर 1:30 (13:30) को नोएडा से रवाना होकर 3:10 (15:10) को उदयपुर पहुंचेगी। Noida-Udaipur Flight

वापसी मे IndiGo की फ्लाइट संख्या 6E 7632 प्रतिदिन शाम को 6:20 (18:20) को उदयपुर से रवाना होकर रात 8:00 (20:00) बजे नोएडा पहुंचेगी।   Udaipur-Noida Flight

इस फ्लाइट से नोएडा ही नहीं बल्कि दिल्ली NCR जाने के लिए भी यात्रियों को अतिरिक्त विकल्प मिलेगा । Udaipur Air Connectivity

उदयपुर-नवी मुंबई फ्लाइट 15 नवंबर से

IndiGo की फ्लाइट संख्या 6E 2009 प्रतिदिन सुबह 10:05 को नवी मुंबई से रवाना होकर 11:15 को उदयपुर के महाराणा प्रताप एयरपोर्ट पर पहुंचेगी। Navi Mumbai-Udaipur Flight

जबकि वापसी मे IndiGo की फ्लाइट संख्या 6E 2010 प्रतिदिन 11:50 को उदयपुर के महाराणा प्रताप एयरपोर्ट से रवाना होकर दिन मे 1:05 (13:05) बजे नवी मुंबई पहुंचेगी।  Udaipur-Navi Mumbai Flight 

इस फ्लाइट से उदयपुर से मुंबई जाने वाले व्यापारी, छात्र और पर्यटकों यात्रा का अतिरिक्त विकल्प मिलेगा। 

मुंबई-उदयपुर-मुंबई फ्लाइट  15 अक्टूबर से

अकासा एयर की फ्लाइट संख्या QP 1155 मुंबई से सुबह 11:25 बजे उड़ान भरकर दोपहर 13:00 बजे उदयपुर के डबोक स्थित महाराणा प्रताप एयरपोर्ट पर उतरेगी। Mumbai-Udaipur Flight

जबकि वापसी मे फ्लाइट संख्या QP 1156 उदयपुर से दोपहर 13:40 बजे उड़ान भरकर 15:10 बजे मुंबई पहुंचेगी। Udaipur-Mumbai Flight

बेंगलुरू-उदयपुर-बेंगलुरू फ्लाइट 15 अक्टूबर से

अकासा एयर की फ्लाइट संख्या QP 1527 बेंगलुरू से सुबह 8:40 बजे उड़ान भरकर 10:55 बजे उदयपुर के डबोक स्थित महाराणा प्रताप एयरपोर्ट पर उतरेगी। Bengaluru-Udaipur Flight

जबकि वापसी मे फ्लाइट संख्या QP 1528 उदयपुर से सुबह 11:35 बजे उड़ान भरकर दोपहर 13:50 बजे बेंगलुरू पहुंचेगी।

Udaipur-Bengaluru Flight

 

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News