geetanjali-udaipurtimes

उदयपुर से दिल्ली-मुंबई फ्लाइट्स लेट, जयपुर फ्लाइट रद्द

दिल्ली एयरपोर्ट पर एयर ट्रैफिक कंट्रोल सिस्टम में तकनीकी खराबी का असर 
 | 

उदयपुर 7 नवंबर 2025। डबोक स्थित महाराणा प्रताप एयरपोर्ट पर दिल्ली मुंबई से आने जाने वाली फ्लाइट्स में देरी का सामना करना पड़ा है वहीँ आज शाम जयपुर से आने वाली फ्लाइट् के रद्द होने से यात्रियों को खासी परेशानी का सामना करना पड़ा है। कई यात्रियों की कनेक्टिंग फ्लाइट्स प्रभावित हुई है। 

दरअसल दिल्ली के इंदिरा गाँधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर एयर ट्रैफिक कंट्रोल सिस्टम (ATC) में तकनीकी खराबी के चलते उड़ाने प्रभावित हुई है। दिल्ली में एयरपोर्ट पर ATC के ऑटोमेटिक मैसेज स्विच सिस्टम (AMSS) में गड़बड़ी आ गई है।  
 
दिल्ली एयरपोर्ट पर तकनीकी खराबी के चलते बेतिया, लखनऊ, जयपुर और चंडीगढ़ एयरपोर्ट सबसे अधिक प्रभावित हुए। उदयपुर में भी दिल्ली से आने जाने वाली फ्लाइट्स अधिक प्रभावित हुई। वहीँ उदयपुर मुंबई की दो फ्लाइट्स प्रभावित हुई जबकि जयपुर से आने वाली शाम की फ्लाइट् रद्द है गई। 

क्या है ऑटोमेटिक मैसेज स्विच सिस्टम (AMSS) ?

ऑटोमेटिक मैसेज स्विच सिस्टम (AMSS) एयर ट्रैफिक कंट्रोल सिस्टम (ATC) से जुड़ा कंप्यूटर नेटवर्क सिस्टम है।  AMSS के ज़रिये हज़ारो टेक्स्ट बेस्ड मैसेज हर दिन पायलट, ग्राउंड स्टाफ और दूसरे एयरपोर्ट पर रियल टाइम मैसेज भेजे जाते है जिसमे हर फ्लाइट का पूरा रुट, ऊंचाई, फ्यूल, विमान ने कब उड़ान भरी, कब फ्लाइट लैंड हुई, उड़ान में देरी की सूचना, प्लान में रद्दोबदल, मौसम संबंधी अपडेट, एयर स्पेस में चेतावनी आदि की जानकारी होती है। 

पायलट या एयरलाइन यह सभी डिटेल यानि फ्लाइट प्लान डालते है।  AMSS उस डाटा को चेक कर ATC, दूसरे एयरपोर्ट और संबंधित एयरलाइन्स को पहुंचाता है। यदि रुट या मौसम बदलता है तो सिस्टम सभी को तुरंत अपडेट भेजता है।

ऐसे में यदि AMSS काम न करे तो ऑटोमेटिक मैसेज बंद हो जाएंगे। फ्लाइट प्लान, रुट क्लीयरेंस और सभी अपडेट मैन्युअली करना पड़ता है जिससे टेक ऑफ और लैंडिंग में देरी होती है वहीँ सबसे बड़ा खतरा सुरक्षा संबंधी खतरा उत्पन्न हो सकता है ऑटोमेटिक को ऑर्डिनेशन न होने पर Human Error होने की संभावना बढ़ जाती है।