दिल्ली की फ्लाइट्स आधी, इंदौर सेवा बंद हो सकती है
समर शेड्यूल में उदयपुर एयरपोर्ट से उड़ानों की संख्या घटने की संभावना
उदयपुर 15 मार्च 2026। डबोक स्थित महाराणा प्रताप एयरपोर्ट (डबोक) पर 29 मार्च से आगामी 26 अक्टूबर 2026 तक के लिए लागो होने वाले नए समर शेड्यूल में उड़ानों की संख्या में भारी कटौती हो सकती है।
वर्तमान में चल रहे विंटर शेड्यूल में दिल्ली के लिए रोजाना आठ फ्लाइट्स संचालित की जा रही थीं। लेकिन नए समर शेड्यूल में यह संख्या घटाकर मात्र चार हो सकती है। अब उदयपुर से दिल्ली के लिए इंडिगो और एयर इंडिया की केवल दो-दो फ्लाइट्स ही उपलब्ध होंगी। वहीँ मुंबई के लिए वर्तमान में संचालित हो रही 8 फ्लाइट्स घटकर 5 रह सकती है। जबकि इंदौर की फ्लाइट बंद हो सकती है। इसी प्रकार बेंगलुरु के लिए एक ही फ्लाइट उपलब्ध हो सकती है।
उदयपुर-जयपुर रूट पर वर्तमान में संचालित हो रही दोनों फ्लाइट्स को नए शेड्यूल में भी बरकरार रह सकते है। लेकिन उनके समय में महत्वपूर्ण बदलाव हो सकता हैं। वर्तमान में जयपुर से सुबह 6:50 बजे उड़ने वाली फ्लाइट अब समर शेड्यूल में सुबह 10:20 बजे रवाना हो सकती है। यह उड़ान सुबह 11:25 बजे उदयपुर के डबोक एयरपोर्ट पर लैंड करेगी। इसी तरह शाम को जयपुर से उदयपुर आने वाली दूसरी फ्लाइट के समय में भी 45 मिनट की कटौती की जा सकती है। अब यह फ्लाइट पहले के मुकाबले जल्दी यानी शाम 17:50 बजे उदयपुर पहुँच जाएगी।
इस कटौती का सीधा असर उन यात्रियों पर पड़ेगा जो काम के सिलसिले में या इलाज के लिए नियमित रूप से दिल्ली, मुंबई, बेंगलुरु जैसे शहरों में आवागमन करते हैं। उड़ानों की संख्या आधी होने से न केवल टिकट बुकिंग में परेशानी होगी। बल्कि हवाई किराए में भी भारी बढ़ोतरी होने की संभावना जताई जा रही है। वहीँ कनेक्टिंग फ्लाइट्स में भी दिक्कते आ सकती है।
Source: Media Reports
#Udaipur #UdaipurNews #RajasthanNews #DabokAirport #MaharanaPratapAirport #UdaipurAirport #FlightUpdate #AviationNews #DelhiFlights #MumbaiFlights #TravelUpdate #RajasthanTourism
To join us on Facebook Click Here and Subscribe to UdaipurTimes Broadcast channels on GoogleNews | Telegram | Signal
