जल्द ही चालू होगा उदयपुर एयरपोर्ट का नया टर्मिनल
उदयपुर 4 मार्च 2026 । डबोक स्थित महाराणा प्रताप हवाई अड्डे का नया टर्मिनल जून 2026 तक चालू होने की उम्मीद है जबकि इसका पूर्ण होने का लक्ष्य सितंबर 2026 निर्धारित था, आपको बता दे इस प्रोजेक्ट पर निर्माणकार्य तेज़ी से सम्पन्न हो रहा है।
महाराणा प्रताप हवाई अड्डे के नए टर्मिनल का निर्माण हवाई अड्डे की यात्री क्षमता बढ़ाने के उद्देश्य से किया जा रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अक्टूबर 2023 में नए टर्मिनल भवन की आधारशिला रखी थी।
887 करोड़ रूपये की अनुमानित लागत से 40,000 वर्ग मीटर में फैले उदयपुर के नवनिर्माणाधीन हवाई अड्डा टर्मिनल को जून 2026 तक चालू होने की उम्मीद है। चालू होने के बाद नए टर्मिनल भवन में एक बार में 2,050 यात्रियों को संभालने की क्षमता होगी। नए टर्मिनल भवन में 42 अतिरिक्त चेक-इन काउंटर भी बनाए जाएंगे। जिससे यात्रियों की कतारें नहीं लगेंगी। वहीं तलाशी के 26 काउंटर होंगे, जिससे समय की बचत होगी।
इसके अतिरिक्त टर्मिनल पर कार पार्किंग की क्षमता 300 से बढ़कर 700 कारों की हो जाएगी। खरीददारी के लिए बने बाजार में हैंडीक्राट व स्थानीय उत्पाद उपलब्ध रहेंगे। नए टर्मिनल पर मेवाड़ की कला व संस्कृति दीवारों पर उकेरी जाएगी।
नए टर्मिनल का निर्माण अंतरराष्ट्रीय स्तर के एयरपोर्ट पैमाने को ध्यान में रखकर हो रहा है। अंतरराष्ट्रीय उड़ानें शुरू होते ही विदेशी पर्यटकों की संख्या में बढ़ोतरी होगी, जो उदयपुर के पर्यटन में चार चांद लगाएगी।
उल्लेखनीय है की वर्तमान में उदयपुर हवाई अड्डे पर यात्रियों के लिए सुविधाओं और व्यवस्थाओं को बेहतर बनाने सहित कई विकास कार्य चल रहे हैं। हवाई अड्डा प्राधिकरण काफी समय से हवाई अड्डे के बुनियादी ढांचे को बेहतर बनाने पर काम कर रहा है। मौजूदा हवाई अड्डे के टर्मिनल पर कपड़े, जूते, खिलौने आदि सहित विभिन्न प्रकार के उत्पादों वाली लगभग 15 नई खुदरा दुकानें खोली गई हैं।
इसके अतिरिक्त, उदयपुर हवाई अड्डा प्राधिकरण ने डबोक हवाई अड्डे के विस्तार परियोजना के लिए लगभग 145 एकड़ भूमि आवंटित करने का निर्णय लिया है। योजनाबद्ध विकास कार्य शुरू हो चुके हैं। महाराणा प्रताप हवाई अड्डा प्राधिकरण विमानों की बढ़ती संख्या को समायोजित करने के लिए पार्किंग स्थलों के विस्तार पर काम कर रहा है। हवाई अड्डे पर नए रैंप और समानांतर टैक्सीवे का निर्माण भी किया जा रहा है।
एयरपोर्ट अथॉरिटी एयरपोर्ट पर अधिक आरामदायक बैठने की व्यवस्था करने पर भी काम कर रही है। उसने पारंपरिक कुर्सियों को अधिक आरामदायक और आधुनिक बैठने की व्यवस्था से बदलने की योजना बनाई है।
Source: Media Reports
#UdaipurAirport #MaharanaPratapAirport #DabokAirport #UdaipurNews #Rajasthan #RajasthanNews #RajasthanDevelopment #Mewar #UdaipurCity #AirportExpansion #AirportUpdate #NewTerminal #AviationNews #InfrastructureDevelopment #SmartInfrastructure #IndiaInfrastructure #AirportModernization #UdaipurTourism #VisitUdaipur #TravelRajasthan #IncredibleIndia #TourismBoost x#InternationalFlights #TravelIndia
To join us on Facebook Click Here and Subscribe to UdaipurTimes Broadcast channels on GoogleNews | Telegram | Signal
