उदयपुर से अब सिर्फ 5 शहरों के लिए 14 उड़ानें

उदयपुर एयरपोर्ट समर शेड्यूल लागू 
 | 

उदयपुर 29 मार्च 2026। डबोक स्थित महाराणा हवाई अड्डे पर आज 29 मार्च 2026 से 24 अक्टूबर 2026 तक समर शेड्यूल लागू हो गया है।  इसके तहत 5 शहरों के लिए कुल 14 उड़ाने संचालित होगी।  खास बात यह है कि इंदौर के लिए एकमात्र फ्लाइट बंद कर दी गई है जबकि अहमदाबाद और भोपाल के लिए फ्लाइट विंटर शड्यूल में ही बंद कर दी गई थी। 

उदयपुर से अब सिर्फ पांच शहरों दिल्ली, मुंबई, जयपुर, बेंगलुरु और हैदराबाद के लिए ही उड़ाने उपलब्ध रहेगी। जिनमे से मुंबई के लिए 6, दिल्ली के लिए 4, जयपुर के लिए 2 तथा हैदराबाद और बेंगलुरु के लिए 1-1 फ्लाइट संचालित होगी। 

आइये जानते क्या है पूरा समर शेड्यूल 

मुंबई-उदयपुर-मुंबई 

  1. इंडिगो की फ्लाइट मुंबई से प्रतिदिन सुबह 7:40 बजे उदयपुर पहुंचेगी वापसी में उदयपुर से मुंबई सुबह 8:10 बजे रवाना होगी। 
  2. एयर इंडिया की फ्लाइट मुंबई से प्रतिदिन दोपहर 12:05 बजे उदयपुर पहुंचेगी वापसी में उदयपुर से मुंबई दोपहर 12:40 बजे रवाना होगी।   
  3. इंडिगो की फ्लाइट मुंबई से प्रतिदिन दोपहर 01:50 (13:50) बजे उदयपुर पहुंचेगी वापसी में उदयपुर से मुंबई दोपहर 2:55 (14:55) बजे रवाना होगी।    
  4. एयर इंडिया की फ्लाइट मुंबई से सप्ताह के 6 दिन (सोमवार को छोड़कर) दोपहर 2:00 (14:00) बजे उदयपुर पहुंचेगी वापसी में उदयपुर से मुंबई दोपहर 2:40 (14:40) बजे रवाना होगी। 
  5. एयर इंडिया की फ्लाइट मुंबई से सप्ताह के 6 दिन (गुरुवार को छोड़कर) दिन में 4:00 (16:00) बजे उदयपुर पहुंचेगी वापसी में उदयपुर से मुंबई दिन में 4:35  (16:35) बजे रवाना होगी।
  6. इंडिगो की फ्लाइट मुंबई से प्रतिदिन शाम 7:00 (19:00) बजे उदयपुर पहुंचेगी वापसी में उदयपुर से मुंबई शाम 7:40 (19:40) बजे रवाना होगी।

दिल्ली-उदयपुर-दिल्ली 

  1. इंडिगो की फ्लाइट दिल्ली से प्रतिदिन सुबह 11:55 बजे उदयपुर पहुंचेगी वापसी में उदयपुर से दिल्ली दोपहर 12:30 बजे रवाना होगी। 
  2. एयर इंडिया की फ्लाइट दिल्ली से प्रतिदिन दोपहर 1:10 (13:10) बजे उदयपुर पहुंचेगी वापसी में उदयपुर से दिल्ली दोपहर 1:50 (13:50) बजे रवाना होगी। 
  3. एयर इंडिया की फ्लाइट दिल्ली से प्रतिदिन दोपहर 3:15 (15:15) बजे उदयपुर पहुंचेगी वापसी में उदयपुर से दिल्ली दोपहर 3:55 (15:55) बजे रवाना होगी। 
  4. इंडिगो की फ्लाइट दिल्ली से प्रतिदिन शाम 7:25 (19:25) बजे उदयपुर पहुंचेगी वापसी में उदयपुर से दिल्ली रात 8:00 (20:00) बजे रवाना होगी। 

जयपुर-उदयपुर-जयपुर 

  1. इंडिगो की फ्लाइट जयपुर  से प्रतिदिन सुबह 11:25 बजे उदयपुर पहुंचेगी वापसी में उदयपुर से जयपुर सुबह 11:45 बजे रवाना होगी।
  2. इंडिगो की फ्लाइट जयपुर से प्रतिदिन शाम 5:50 (17:50) बजे उदयपुर पहुंचेगी वापसी में उदयपुर से जयपुर शाम 6:10 (18:10) बजे रवाना होगी।

बेंगलुरु-उदयपुर-उदयपुर 

  1. इंडिगो की फ्लाइट बेंगलुरु से प्रतिदिन सुबह 9:00 बजे उदयपुर पहुंचेगी वापसी में उदयपुर से बेंगलुरु सुबह 9:50 बजे रवाना होगी 

हैदराबाद-उदयपुर-उदयपुर 

  1. इंडिगो की फ्लाइट हैदराबाद से प्रतिदिन सुबह 9:45 बजे उदयपुर पहुंचेगी वापसी में उदयपुर से हैदराबाद सुबह 10:15 बजे रवाना होगी। 

#Udaipur #UdaipurNews #UdaipurAirport #RajasthanNews #FlightUpdate #AirportUpdate #TravelIndia #AviationNews #IndiGo #AirIndia #BreakingNews #IndiaNews #UdaipurFlights #MaharanaPratapAirport #DomesticFlights