उदयपुर 26 अक्टूबर 2025 । डबोक स्थित महाराणा प्रताप एयरपोर्ट ने अपना विंटर शेड्यूल जारी किया है। यह विंटर शेड्यूल 26 अक्टूबर 2025 से 28 मार्च 2026 तक प्रभावी रहेगा। इस शेड्यूल में कुल 6 शहरों के लिए 27 फ्लाइट्स होंगी। गौरतलब है कि वर्तमान में समर शेड्यूल चल रहा था। ये मार्च से लेकर अक्टूबर तक जारी रहता है।
विंटर शेड्यूल में सबसे अधिक 10 उड़ानें मुंबई की और 8 दिल्ली की हैं। वहीं जयपुर के लिए 3, बेंगलुरु के लिए 3, हैदराबाद के लिए 2, इंदौर के लिए 1 (सप्ताह में केवल चार दिन) हैं।
मुंबई-उदयपुर-मुंबई
- एयर इंडिया की फ्लाइट प्रतिदिन मुंबई से सुबह 8:00 बजे उदयपुर पहुंचेगी एवं सुबह 8:35 बजे उदयपुर से मुंबई के लिए रवाना होगी।
- इंडिगो की फ्लाइट प्रतिदिन प्रतिदिन मुंबई से सुबह 8:45 बजे उदयपुर पहुंचेगी एवं उदयपुर से 9:15 बजे मुंबई के लिए रवाना होगी।
- एयर इंडिया की फ्लाइट प्रतिदिन मुंबई से सुबह 10:00 बजे उदयपुर पहुंचेगीएवं उदयपुर से 11:00 बजे मुंबई के लिए रवाना होगी।
- स्पाइस जेट की फ्लाइट प्रतिदिन मुंबई से सुबह 10:20 बजे उदयपुर पहुंचेगीएवं उदयपुर से 11:30 बजे मुंबई के लिए रवाना होगी।
- अकासा एयर की फ्लाइट प्रतिदिन मुंबई से सुबह 11:20 बजे उदयपुर पहुंचेगीएवं उदयपुर से 12:00 बजे मुंबई के लिए रवाना होगी।
- एयर इंडिया की फ्लाइट प्रतिदिन मुंबई से दोपहर 12:00 बजे उदयपुर पहुंचेगी एवं उदयपुर से दोपहर 12:40 बजे मुंबई के लिए रवाना होगी।
- एयर इंडिया की फ्लाइट प्रतिदिन मुंबई से दोपहर 2:00 (14:00) बजे उदयपुर पहुंचेगी एवं उदयपुर से दोपहर 2:30 (14:30) बजे मुंबई के लिए रवाना होगी।
- अकासा एयर की फ्लाइट प्रतिदिन नवी मुंबई से दोपहर 2:10 (14:10) बजे उदयपुर पहुंचेगी एवं उदयपुर से दोपहर 2:40 (14:40) बजे नवी मुंबई के लिए रवाना होगी।
- एयर इंडियाकी फ्लाइट प्रतिदिन मुंबई से दोपहर 3:55 (15:55) बजे उदयपुर पहुंचेगी एवं उदयपुर से दिन में 4:35 (16:35) बजे मुंबई के लिए रवाना होगी।
- इंडिगो की फ्लाइट प्रतिदिन मुंबई से रात 7:25 (19:25) बजे उदयपुर पहुंचेगी एवं उदयपुर से रात 7:55 (19:55) बजे मुंबई के लिए रवाना होगी।
दिल्ली-उदयपुर-दिल्ली
- एयर इंडिया की फ्लाइट प्रतिदिन दिल्ली से सुबह 8:25 बजे उदयपुर पहुंचेगी एवं उदयपुर से सुबह 8:55 बजे दिल्ली के लिए रवाना होगी।
- इंडिगो की फ्लाइट प्रतिदिन दिल्ली से सुबह 9:20 बजे उदयपुर पहुंचेगी एवं उदयपुर से सुबह 09:50 बजे दिल्ली के लिए रवाना होगी।
- एयर इंडिया की फ्लाइट प्रतिदिन दिल्ली से सुबह 9:30 बजे उदयपुर पहुंचेगी एवं उदयपुर से सुबह 10:10 बजे दिल्ली के लिए रवाना होगी।
- इंडिगो की फ्लाइट प्रतिदिन दिल्ली से दोपहर 12:30 बजे उदयपुर पहुंचेगी एवं उदयपुर से दोपहर 1:05 (13:05) बजे दिल्ली के लिए रवाना होगी।
- एयर इंडिया की फ्लाइट प्रतिदिन दिल्ली से दोपहर 1:20 (13:20) बजे उदयपुर पहुंचेगी एवं उदयपुर से दोपहर 2:00 (14:00) बजे दिल्ली के लिए रवाना होगी।
- एयर इंडिया की फ्लाइट प्रतिदिन दिल्ली से दोपहर 3:15 (15:15) बजे उदयपुर पहुंचेगी एवं उदयपुर से दोपहर 3:55 (15:55) बजे दिल्ली के लिए रवाना होगी।
- इंडिगो की फ्लाइट प्रतिदिन दिल्ली से शाम 4:30 (16:30) बजे उदयपुर पहुंचेगी एवं उदयपुर से शाम 5:00 (17:00) बजे दिल्ली के लिए रवाना होगी।
- इंडिगो की फ्लाइट प्रतिदिन दिल्ली से शाम 7:15 (19:15) बजे उदयपुर पहुंचेगी एवं उदयपुर से रात 7:45 (19:45) बजे दिल्ली के लिए रवाना होगी।
जयपुर-उदयपुर-जयपुर
- इंडिगो की फ्लाइट प्रतिदिन जयपुर से सुबह 7:55 बजे उदयपुर पहुंचेगी एवं उदयपुर से सुबह 8:15 बजे जयपुर के लिए रवाना होगी।
- इंडिगो की फ्लाइट प्रतिदिन जयपुर से शाम 6:30 (18:30) बजे उदयपुर पहुंचेगी एवं उदयपुर से शाम 6:50 (18:50) बजे जयपुर के लिए रवाना होगी।
- इंडिगो की फ्लाइट सप्ताह में एक बार रविवार को सुबह 11:35 उदयपुर पहुंचगी और और दोपहर 12:05 बजे जयपुर के लिए रवाना होगी।
बेंगलुरु-उदयपुर- बेंगलुरु
- एयर इंडिया की फ्लाइट प्रतिदिन बेंगलुरु से सुबह 10:10 बजे उदयपुर पहुंचेगी एवं उदयपुर से सुबह 10:40 बजे बेंगलुरु के लिए रवाना होगी।
- इंडिगो की फ्लाइट प्रतिदिन बेंगलुरु से सुबह 11:10 बजे उदयपुर पहुंचेगी एवं उदयपुर से सुबह 11:35 बजे बेंगलुरु के लिए रवाना होगी।
- इंडिगो की फ्लाइट प्रतिदिन बेंगलुरु से शाम 5:45 (17:45) बजे उदयपुर पहुंचेगी एवं शाम 6:15 (18:15) बजे बेंगलरू के लिए रवाना होगी।
हैदराबाद-उदयपुर-हैदराबाद
- इंडिगो की फ्लाइट प्रतिदिन हैदराबाद से सुबह 9:45 बजे उदयपुर पहुंचेगी एवं उदयपुर से सुबह 10:15 बजे हैदराबाद के लिए रवाना होगी।
- इंडिगो की फ्लाइट प्रतिदिन हैदराबाद से दोपहर 2:45 (14:45) बजे उदयपुर पहुंचेगी एवं उदयपुर से दोपहर 3:15 (15:15) बजे हैदराबाद के लिए रवाना होगी।
इंदौर-उदयपुर-इंदौर
- इंडिगो की फ्लाइट सप्ताह में चार दिन (सोमवार, बुधवार, शुक्रवार, रविवार) को इंदौर से दोपहर 2:30 (14:30) बजे उदयपुर पहुंचेगी एवं उदयपुर से सप्ताह में चार दिन (सोमवार, बुधवार, शुक्रवार, रविवार) दोपहर 2:50 (14:50) बजे इंदौर के लिए रवाना होगी।
नोट:उपरोक्त समय सारिणी में आंशिक परिवर्तन संभव है।