सितंबर तक तैयार होगा उदयपुर एयरपोर्ट का नया टर्मिनल, पीएम मोदी करेंगे उद्घाटन
Udaipur Times, Udaipur Airport New Terminal: 13 जुलाई 2026। मेवाड़ के लिए एक ऐतिहासिक उपलब्धि के रूप में विकसित हो रहा महाराणा प्रताप एयरपोर्ट का नया अंतरराष्ट्रीय टर्मिनल सितम्बर तक तैयार होने की संभावना है। Udaipur Airport New Terminal
चित्तौड़गढ़ सांसद सी.पी. जोशी ने सोमवार को निर्माणाधीन टर्मिनल का निरीक्षण कर कार्यों की प्रगति का जायजा लिया और अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने विश्वास जताया कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के करकमलों से इस अत्याधुनिक टर्मिनल का शीघ्र शुभारंभ कराया जाएगा। साथ ही संभावना जताई कि प्रधानमंत्री इस अवसर पर मेवाड़ क्षेत्र की अन्य विकास परियोजनाओं का भी लोकार्पण एवं शिलान्यास करेंगे। Udaipur Airport New Terminal
सांसद डॉ सीपी जोशी ने बताया कि करीब 350 करोड़ रुपये की लागत से तैयार हो रहा यह नया टर्मिनल राजस्थान के सबसे आधुनिक और विशाल एयरपोर्ट टर्मिनलों में शामिल होगा। लगभग 52 हजार वर्गमीटर क्षेत्र में विकसित इस टर्मिनल की वार्षिक यात्री क्षमता लगभग 45 लाख यात्रियों की होगी, जो वर्तमान क्षमता से कई गुना अधिक है। भवन का डिजाइन मेवाड़ की सांस्कृतिक विरासत और स्थापत्य कला से प्रेरित है, जिसमें महाराणा प्रताप, चित्तौड़गढ़ दुर्ग, एकलिंगजी, झीलों की नगरी उदयपुर तथा मेवाड़ की गौरवशाली परंपरा की झलक देखने को मिलेगी। Udaipur Airport New Terminal
नए टर्मिनल में यात्रियों की सुविधा के लिए अत्याधुनिक चेक-इन काउंटर, स्वचालित बैगेज हैंडलिंग सिस्टम, एयरोब्रिज, विस्तृत प्रतीक्षालय, आधुनिक सुरक्षा व्यवस्था, फूड कोर्ट, रिटेल स्टोर, वीआईपी लाउंज, दिव्यांगजन अनुकूल सुविधाएं तथा पर्याप्त पार्किंग की व्यवस्था की जा रही है। इसके साथ ही भविष्य में अंतरराष्ट्रीय उड़ानों के संचालन को ध्यान में रखते हुए सभी आवश्यक तकनीकी और सुरक्षा मानकों को शामिल किया गया है। Udaipur Airport New Terminal
एयरपोर्ट के इस नवीन टर्मिनल के जी.एम. इलेक्ट्रिकल हरीश कुमार पांडे एवं अन्य अधिकारियों ने टर्मिनल के कार्य प्रगति की जानकारी सांसद को प्रदान की।
निरीक्षण के दौरान सांसद सी.पी. जोशी ने कहा नया टर्मिनल शुरू होने के बाद उदयपुर से अंतरराष्ट्रीय उड़ानों का मार्ग भी प्रशस्त होगा, जिससे पर्यटन, उद्योग, व्यापार और निवेश को नई गति मिलेगी। Udaipur Airport New Terminal
जोशी ने कहा कि मेवाड़ आज देश-दुनिया के प्रमुख पर्यटन स्थलों में अपनी अलग पहचान बना चुका है। G-20 जैसी अंतरराष्ट्रीय बैठक की सफल मेजबानी ने भी उदयपुर की वैश्विक प्रतिष्ठा को मजबूत किया है। बेहतर हवाई संपर्क से विदेशी पर्यटकों की संख्या बढ़ेगी और क्षेत्र की अर्थव्यवस्था को सीधा लाभ मिलेगा। Udaipur Airport New Terminal
निरीक्षण के दौरान भाजपा शहर जिलाध्यक्ष गजपाल सिंह राठौड़, कृष्ण गोपाल पालीवाल, सहकारिता प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक प्रमोद सामर, महामंत्री पारस सिंघवी, देवीलाल सालवी, डॉ. पंकज बोराणा, देहात जिला महामंत्री ललित सिंह सिसोदिया, सोशल मीडिया प्रदेश सहसंयोजक मोहित सनाढय, भाजपा मीडिया संभाग प्रभारी चंचल कुमार अग्रवाल, भाजपा जिला मीडिया प्रभारी कृष्णकांत कुमावत, डबोक मंडल अध्यक्ष जीवन सिंह, युवा मोर्चा के यशवंत, सुरेंद्र सिंह पवार, गजेंद्र त्रिवेदी, हितेश प्रजापत, संतोष पालीवाल, गेहरीलाल डांगी, राजू गुजराती, युधिष्ठिर पुरोहित, दूल्हे सिंह देवड़ा, मोहन मेनारिया, प्रवक्ता डॉ ओम पारीक, मीडिया प्रभारी अशोक नागदा सहित भाजपा के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता बड़ी संख्या मे उपस्थित रहे।
