उदयपुर-अजमेर के बीच परीक्षा स्पेशल ट्रेन 19-20 सितंबर को

राजस्थान सरकार द्वारा आयोजित चतुर्थ श्रेणी की परीक्षा में परीक्षार्थियों की सुविधा हेतु परीक्षा स्पेशल रेलसेवाओं का संचालन

 | 

उदयपुर 18 सितंबर 2025। उत्तर पश्चिम रेलवे द्वारा राजस्थान सरकार द्वारा आयोजित चतुर्थ श्रेणी की परीक्षा 2025 के लिए परीक्षार्थियों की सुविधा हेतु 10 परीक्षा स्पेशल रेलसेवाओं का संचालन किया जा रहा है। 

उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क निरीक्षक अशोक चौहान ने जानकारी दी कि उदयपुर से अजमेर एवं अजमेर से जयपुर के लिए दो दिन के लिए निम्न परीक्षा स्पेशल रेलसेवाओं का संचालन किया जाएगा। 

  • गाडी संख्या 09603/09604, उदयुपर सिटी-अजमेर-उदयपुर सिटी परीक्षा हेतु स्पेशल रेलसेवा

गाडी संख्या 09603, उदयपुर सिटी‘-अजमेर परीक्षा स्पेशल रेलसेवा दिनांक 19 सितंबर 2025 व 20 सितंबर 2025 को (2 ट्रिप) उदयपुर सिटी से मध्यरात्रि 01.50 बजे रवाना होकर अगले दिन सुबह 7.10 बजे अजमेर पहुॅचेगी। 

इसी प्रकार गाडी संख्या 09604, अजमेर-उदयपुर सिटी परीक्षा स्पेशल रेलसेवा दिनांक 19 सितंबर 2025 व 20 सितंबर 2025 को (2 ट्रिप) अजमेर से शाम 6:00 (18.00) बजे रवाना होकर मध्यरात्रि 00.10 बजे उदयपुर पहुॅचेगी। 

यह रेलसेवा मार्ग में राणाप्रतापनगर, मावली , फतेहनगर, कपासन, चंदेरिया, भीलवाडा, बिजयनगर व नसीराबाद स्टेशनों पर ठहराव करेगी। इस रेलसेवा में 12 साधारण श्रेणी व 02 गार्ड डिब्बो सहित कुल 14 डिब्बे होगे।

  • गाडी संख्या 09601/09602, अजमेर-खातीपुरा (जयपुर)-अजमेर परीक्षा स्पेशल रेलसेवा

गाडी संख्या 09601, अजमेर-खातीपुरा (जयपुर) परीक्षा स्पेशल रेलसेवा दिनांक 20 सितंबर 2025 व 21 सितंबर 2025 को (2 ट्रिप) अजमेर से 09.20 बजे रवाना होकर 12.45 बजे खातीपुरा पहुॅचेगी। 

इसी प्रकार गाडी संख्या 09602, खातीपुरा (जयपुर)-अजमेर परीक्षा स्पेशल रेलसेवा दिनांक 20 सितंबर 2025 व 21 सितंबर 2025 को (2 ट्रिप) खातीपुरा से 13.40 बजे रवाना होकर 17.40 बजे अजमेर पहुॅचेगी। 

यह रेलसेवा मार्ग में मदार जं., किशनगढ, नरेना, फुलेरा, आसलपुर जोबनेर, कनकपुरा, जयपुर व गांधीनगर(जयपुर) स्टेशनों पर ठहराव करेगी। इस रेलसेवा में 07 साधारण श्रेणी व 02 गार्ड डिब्बो सहित कुल 09 डिब्बे होगे।

#RajasthanExam2025 #ExamSpecialTrain #IndianRailways #UdaipurToAjmer #AjmerToJaipur #RajasthanStudents #RailwayUpdates #GovernmentExams #TravelForExams #RajasthanNews #UdaipurTimes