उदयपुर अजमेर उदयपुर उर्स स्पेशल 20 फरवरी को

20 फरवरी सुबह 6:40 उदयपुर से रवाना होगी, अजमेर से वापसी में शाम 18:45 को रवाना होगी 
 | 
 रेलवे प्रशासन द्वारा अजमेर में आयोजित 808वे उर्स मेले में यात्रियों की सुविधा हेतु उदयपुर-अजमेर-उदयपुर एक ट्रिप उर्स स्पेशल रेलसेवा का संचालन किया जा रहा है। 
 

उदयपुर 19 फरवरी 2020। रेलवे प्रशासन द्वारा अजमेर में आयोजित 808वे उर्स मेले में यात्रियों की सुविधा हेतु उदयपुर-अजमेर-उदयपुर एक ट्रिप उर्स स्पेशल रेलसेवा का संचालन किया जा रहा है। 

उत्तर पश्चिम रेलवे मंडल के वरिष्ठ जनसम्पर्क अधिकारी अशोक चौहान ने बताया की गाड़ी संख्या 09641 उदयपुर अजमेर उर्स स्पेशल रेल सेवा दिनांक 20 फरवरी 2020 को उदयपुर स्टेशन से सुबह 6:40 रवाना होगी जो दोपहर में 13:30 अजमेर पहुंचेगी। इस प्रकार गाडी संख्या 09642 अजमेर स्टेशन से 20  फरवरी को शाम 18:25 बजे रवाना होकर 21 फरवरी 2020 को 01:45 बजे उदयपुर पहुंचेगी। 

उर्स स्पेशल ट्रैन राणा प्रतापनगर, मावली, फतहनगर, कपासन, चितौड़गढ़, भीलवाड़ा, बिजयनगर, नसीराबाद स्टेशनो पर ठहराव करेंगी।  इस गाडी में 5 साधारण श्रेणी एवं 1 गार्ड डिब्बों सहित कुल 6 डिब्बे होंगे।   

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News