उदयपुर-आसनसोल-उदयपुर साप्ताहिक स्पेशल (1 ट्रिप) 21 अप्रैल को

ग्रीष्मावकाश पर यात्रियों की सुविधा हेतु स्पेशल रेल सेवाओं का संचालन

 | 
Train Updates on Udaipur route North Western Railways

उदयपुर 19 अप्रैल 2026 । रेलवे द्वारा ग्रीष्मावकाश पर अतिरिक्त यात्री यातायात को देखते हुए यात्रियों की सुविधा हेतु मदार-हावड़ा- मदार साप्ताहिक स्पेशल (02 ट्रिप) एवं उदयपुर सिटी- आसनसोल- उदयपुर सिटी साप्ताहिक स्पेशल (01 ट्रिप) रेलसेवाओं का संचालन किया जा रहा है।

उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी अमित सुदर्शन के अनुसार-

1.गाडी संख्या 09623, उदयपुर सिटी-आसनसोल साप्ताहिक स्पेशल रेलसेवा दिनांक 21.04.26 को (01 ट्रिप) उदयपुर सिटी से मंगलवार को 22.30 बजे रवाना होकर बुधवार को जयपुर स्टेशन पर 06.30 बजे आगमन व 06.40 बजे प्रस्थान कर गुरूवार को 07.15 बजे आसनसोल पहुॅचेगी।

इसी प्रकार गाडी संख्या 09624, आसनसोल- उदयपुर सिटी साप्ताहिक स्पेशल रेलसेवा दिनांक 23.04.26 को (01 ट्रिप) आसनसोल से गुरूवार को 09.00 बजे रवाना होकर शुक्रवार को जयपुर स्टेशन पर  06.20 बजे आगमन व 06.30 बजे प्रस्थान कर 14.30 बजे उदयपुर सिटी पहुॅचेगी। 

यह रेलसेवा मार्ग में राणाप्रताप नगर, मावली,भीलवाडा, बिजयनगर, नसीराबाद, अजमेर, किशनगढ, जयपुर, बांदीकुई, भरतपुर, ईदगाह, टूण्डला, इटावा, गोविन्दपुरी, सुबेदारगंज, मिर्जापुर,प. दीनदयाल उपाध्याय, गया , कोडरमा,धनबाद एवं सीतारामपुर स्टेशनों पर ठहराव करेगी।

इस रेलसेवा में 02 सैकण्ड एसी, 06 थर्ड एसी, 02 थर्ड एसी इकोनोमी, 06 शयनयान, 04 साधारण श्रेणी एवं 02 डिब्बो सहित कुल 22 डिब्बे होगे।

2.गाड़ी संख्या 09603, मदार -हावड़ा साप्ताहिक स्पेशल रेलसेवा दिनांक 21.04.26 व 28.04.26 को (02 ट्रिप) मदार से मंगलवार को 6:40 बजे रवाना होकर बुधवार को 16:20 बजे हावड़ा पहुंचेगी।

इसी प्रकार गाड़ी संख्या 09604, हावड़ा -मदार साप्ताहिक स्पेशल रेलसेवा दिनांक 22.04.26 व 29.04.26 को (02 ट्रिप) हावड़ा से बुधवार को 18:50 बजे रवाना होकर गुरुवार को 23:55 बजे मदार पहुंचेगी।

यह रेल सेवा मार्ग में किशनगढ़, जयपुर, बांदीकुई, भरतपुर, ईदगाह ,टूंडला, इटावा, गोविंदपुरी, सूबेदारगंज, पंडित दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन, गया ,पारसनाथ, आसनसोल, दुर्गापुर एवं वर्धमान स्टेशनों पर ठहराव करेगी। 

इस रेलसेवा में 2 सेकंड एसी, पांच थर्ड एसी, 7 शयनयान , 4 साधारण श्रेणी व 2 गार्ड डिब्बों सहित  कुल 20 डिब्बें होंगे।

#IndianRailways #SummerSpecialTrain #UdaipurToAsansol #MadarToHowrah #SpecialTrain2026 #RailNewsIndia #JaipurRailway #UdaipurTravel #HowrahStation #TrainUpdates #RailwayNews #IRCTC #TravelIndia #TrainJourney #IndianRailwaysUpdate