उदयपुर-असारवा रेलसेवा एक्सप्रेस के स्थान पर सुपरफास्ट से होगा संचालन

गाडी संख्या एवं संचालन समय में भी होगा परिवर्तन

 | 
udaipur railway

उदयपुर 28 अगस्त 2024। रेलवे द्वारा यात्रियो की सुविधा हेतु उदयपुर सिटी-असारवा-उदयपुर सिटी रेलसेवा एक्सप्रेस के स्थान पर सुपरफास्ट से संचालित होगी। साथ ही इस रेलसेवा नम्बर एवं संचालन समय में परिवर्तन किया जा रहा है। 

udaipur asarva express

उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी कैप्टन शशि किरण के अनुसार गाडी संख्या 19703, उदयपुर सिटी-असारवा एक्सप्रेस के स्थान पर नये नम्बर 20987, उदयपुर सिटी-असारवा सुपरफास्ट रेलसेवा दिनांक 1 जनवरी 2025 से उदयपुर सिटी से 16.55 बजे के स्थान पर 16.05 बजे रवाना होकर 22.35 बजे के स्थान पर 21.30 बजे असारवा स्टेशन पर पहुॅचेगी। 

इसी प्रकार गाडी संख्या 19704, असारवा-उदयपुर सिटी एक्सप्रेस के स्थान पर नये नम्बर 20988, असारवा-उदयपुर सिटी सुपरफास्ट रेलसेवा दिनांक 1 जनवरी 2025 से असारवा से 06.40 बजे के स्थान पर 06.50 बजे रवाना होकर 12.30 बजे के स्थान पर 12.20 बजे उदयपुर सिटी पहुॅचेगी।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News