रेल यात्रियों के लिए जरूरी खबर: उदयपुर सिटी-असारवा ट्रेन 9 जुलाई को 1 घंटे देरी से चलेगी
लिंक रैक की देरी का असर
| Jul 9, 2026, 14:38 IST
Udaipur Times, Railway News: 9 जुलाई 2026। लिंक रैक की देरी के कारण उत्तर पश्चिम रेलवे ने उदयपुर सिटी–असारवा रेलसेवा का समय पुनर्निर्धारित किया है। Railway News
उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी अमित सुदर्शन के अनुसार, गाड़ी संख्या 20987 उदयपुर सिटी–असारवा एक्सप्रेस 9 जुलाई 2026 को अपने निर्धारित समय शाम 4:05 बजे के बजाय 1 घंटे की देरी से शाम 5:05 बजे उदयपुर सिटी स्टेशन से प्रस्थान करेगी। Railway News
रेलवे ने यात्रियों से अनुरोध किया है कि वे स्टेशन पहुंचने से पहले ट्रेन की नवीनतम स्थिति की जानकारी अवश्य प्राप्त कर लें। Railway News
