उदयपुर-असारवा वन्दे भारत ट्रेन को दिखाई हरी झंडी
उदयपुर 16 फ़रवरी 2026। यात्रियों की सुविधा के लिए उदयपुर सिटी-असारवा (अहमदाबाद) वन्दे भारत ट्रेन का शुभारंभ उदयपुर स्टेशन पर हरी झंडी दिखाकर किया गया| उदयपुर सिटी स्टेशन पर इस नई वंदे भारत रेलसेवा का शुभारंभ उदयपुर सांसद डॉ मन्नालाल रावत तथा चित्तौड़गढ़ सांसद सीपी जोशी तथा मंडल रेल प्रबंधक राजू भूतड़ा की उपस्थिति में किया गया ।
इस अवसर पर वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक मिहिर देव व क्षेत्रीय प्रबंधक महेंद्र देपाल सहित अन्य रेल अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित थे। इस अवसर पर बच्चों द्वारा आकर्षक सांस्कृतिक प्रस्तुति दी गई और आमजन में नई वंदे भारत रेल सेवा के शुभारंभ का उत्साह नजर आया। कार्यक्रम का मंच संचालन शरदचंद्र पुरोहित ने किया।
उद्घाटन स्पेशल रेल सेवा का डूंगरपुर स्टेशन पर आमजन द्वारा उत्साह पूर्वक स्वागत किया गया । डूंगरपुर स्टेशन पर उदयपुर सांसद डॉ मन्नालाल रावत तथा डूंगरपुर सांसद राजकुमार रौत की उपस्थिति में हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। इस अवसर पर सहायक वाणिज्य प्रबंधक राजकुमार स्वर्णकार सहित अन्य रेल अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित थे।
उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क निरीक्षक अशोक चौहान ने बताया कि ट्रेन 8 अत्याधुनिक कोचों से लैस है, जिसमें यात्रियों को ऑटोमैटिक स्लाइडिंग डोर, आरामदायक रिक्लाइनिंग सीटें, सीसीटीवी निगरानी, चार्जिंग प्वाइंट्स और कैटरिंग जैसी सुविधाएं उपलब्ध हैं।
यह नई रेलसेवा नियमित गाडी संख्या 26963/26964, उदयपुर सिटी-अहमदाबाद (असारवा)- उदयपुर सिटी वंदे भारत एक्सप्रेस सप्ताह में 06 दिन (मंगलवार को छोडकर) के रूप में दिनांक 18.02.26 से संचालित होगी।
गाडी संख्या 26963, उदयपुर सिटी-अहमदाबाद (असारवा) वंदे भारत एक्सप्रेस रेलसेवा सप्ताह में 06 दिन (मंगलवार को छोड़कर) दिनांक 18.02.26 से उदयपुर सिटी से 06.10 बजे रवाना होकर 10.25 बजे असारवा पहुॅचेगी। इसी प्रकार गाडी संख्या 26964, अहमदाबाद (असारवा) -उदयपुर सिटी वंदे भारत एक्सप्रेस रेलसेवा सप्ताह में 06 दिन (मंगलवार को छोड़कर) दिनांक 18.02.26 से असारवा से 17.45 बजे रवाना होकर 22.00 बजे उदयपुर सिटी पहुॅचेगी।
यह रेलसेवा मार्ग में जावर, डूंगरपुर व हिम्मतनगर स्टेशनों पर ठहराव करेगी। इस नियमित रेलसेवा में 07 वातानुकुलित कुर्सीयान व 01 एक्जिक्यूूटिव वातानुकुलित कुर्सीयान श्रेणी के डिब्बें होगें।
To join us on Facebook Click Here and Subscribe to UdaipurTimes Broadcast channels on GoogleNews | Telegram | Signal
