उदयपुर 19 जनवरी 2025। उदयपुर अहमदाबाद ट्रेक के इलेक्ट्रीफिकेशन होने के बाद अब इस रुट पर जल्दी (संभवतया फरवरी माह से) ही वंदे भारत एक्सप्रेस दौड़ती नज़र आ सकती है।
दरअसल रेलवे बोर्ड ने इस रुट एक वंदे भारत का एक प्रस्ताव मांगा है। बोर्ड के मौखिक आदेश पर पश्चिम रेलवे मुंबई ने प्लानिंग बनाई है। यदि सब कुछ सही रहा तो फ़रवरी माह से उदयपुर असारवा (अहमदाबाद) के बीच वंदे भारत पटरी पर नज़र आ सकती है।
उदयपुर-असारवा प्रस्तावित वंदे भारत की संभावित समय सारिणी
उदयपुर सिटी से सप्ताह के छह दिन (सोमवार, बुधवार, गुरुवार, शुक्रवार, शनिवार, रविवार) सुबह 6:10 बजे रवाना होकर 10:25 बजे अहमदाबाद के असारवा जंक्शन पर पहुंचेगी। वापसी में अहमदाबाद के असारवा जंक्शन से शाम 17:45 (शाम 5:45) बजे रवाना होकर रात 22:00 (रात 10:00) बजे उदयपुर पहुँच जाएगी। उक्त ट्रेन में 8 चेयरकार कोच होंगे। प्रस्तावित रुट में सिर्फ हिम्मतनगर पर ही ठहराव दिया गया है। डूंगरपुर स्टेशन पर ठहराव नहीं दिया गया है।
उदयपुर से संचालित होने वाली यह तीसरी वंदे भारत हो सकती है। इससे पूर्व सप्ताह में तीन बार उदयपुर से जयपुर (बुधवार, शुक्रवार और रविवार) और सप्ताह में तीन बार उदयपुर से आगरा कैंट (सोमवार, गुरुवार और शनिवार) तक संचालित हो रही है।
आपको बता दे की उदयपुर अहमदाबाद ट्रेक के इलेक्ट्रीफिकेशन होने के बाद 11 जनवरी इंदौर-असारवा और 14 जनवरी से कोटा-असारवा ट्रेन का संचालन इलेक्ट्रिक इंजन से हो रहा है।
To join us on Facebook Click Here and Subscribe to UdaipurTimes Broadcast channels on GoogleNews | Telegram | Signal