RSRTC: उदयपुर-बड़ी सादड़ी एवं उदयपुर-श्री माधोपुर बस सेवा शुरू

खाटूश्यामजी जाने के लिए आसानी 

 | 

उदयपुर 9 अप्रैल 2026। राजस्थान राज्य पथ परिवहन निगम (RSRTC) ने एक तरफ जहाँ उदयपुर से खाटूश्यामजी जाने वाले श्रद्धालुओं के लिए उदयपुर से श्री माधोपुर के लिए नई बस सेवा शुरू की है वहीँ लगभग एक दशक से बंद पड़ी उदयपुर बड़ी सादड़ी बस सेवा पुनः शुरू की है। 

सीकर ज़िले के श्री माधोपुर के लिए उदयपुर से अब तक कोई सीधी बस सेवा नहीं थी। यह नई बस रींगस होकर जाएगी जहाँ से खाटूश्यामजी जी की दूरी मात्र 16 किलोमीटर है। इस बस सेवा का रुट नाथद्वारा, राजसमंद, गोमती, ब्यावर, अजमेर, जयपुर और रींगस होते हुए श्री माधोपुर तक रहेगा। उदयपुर से यह बस सुबह 5:30 बजे रवाना होकर शाम 4:30 (16:30) बजे श्री माधोपुर पहुंचेगी। 

एक दशक से बंद पड़ी उदयपुर बड़ी सादड़ी बस सेवा पुनः शुरू 

उदयपुर से बड़ी सादड़ी के बीच बस सेवा शुरू हो गई है। यह बस उदयपुर से सुबह 6 बजे रवाना होकर मंगलवाड़, बोहेड़ा, डूंगला होते हुए बड़ी सादड़ी पहुंचेगी। बड़ी सादड़ी से सुबह 9:30 बजे उदयपुर के लिए प्रस्थान करेगी, जो पुनः दोपहर 2 बजे बड़ी सादड़ी पहुंचेगी और शाम 5 बजे वापस उदयपुर के लिए प्रस्थान करेंगी।  

#RSRTC #Udaipur #Rajasthan #RajasthanNews #UdaipurNews #TransportNews #BusService #Roadways #PublicTransport #IndiaTravel #KhatuShyam #KhatuShyamJi #ShyamBaba #Sikar #ShriMadhopur #Ringas #Ajmer #Jaipur #Rajsamand #BadiSadri #Chittorgarh #Mewar #UdaipurUpdates #RajasthanTransport #TravelRajasthan #DevotionalTravel #TempleVisit #Yatra


 
 

To join us on Facebook Click Here and Subscribe to UdaipurTimes Broadcast channels on   GoogleNews |  Telegram |  Signal