उदयपुर बड़ी सादड़ी रेल 16 से 18 अप्रैल को रद्द रहेगी

उदयपुर बड़ी सादड़ी रेल 16 से 18 अप्रैल को रद्द रहेगी

अनुरक्षण कार्य के कारण रेल यातायात प्रभावित-रेलसेवाएं रद्द/आंशिक रद्द रहेगी

 
Indian Railways

उदयपुर 13 अप्रैल 2023 ।  रेलवे द्वारा अजमेर मण्डल के उदयपुर यार्ड में अनुरक्षण कार्य हेतु नॉन इण्टरलॉकिंग ब्लॉक लिया जा रहा है। इस ब्लॉक के कारण रेल यातायात प्रभावित रहेगा।

उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी कैप्टन शशि किरण के अनुसार उपरोक्त कार्य के कारण उत्तर पश्चिम रेलवे पर संचालित निम्न रेलसेवाएं प्रभावित रहेगी:- 

रद्द रेलसेवाएं (प्रारम्भिक स्टेशन से)

1. गाडी संख्या 09613, उदयपुर-बडी सादड़ी रेलसेवा दिनांक 16.04.23 से 18.04.23 तक रद्द रहेगी। 
2. गाडी संख्या 09614, बडी सादड़ी-उदयपुर रेलसेवा दिनांक 16.04.23 से 18.04.23 तक रद्द रहेगी। 

आंशिक रद्द रेलसेवाऐं (प्रारम्भिक स्टेशन से)

1. गाडी संख्या 05835, मंदसौर-उदयपुर सिटी रेलसेवा दिनांक 14.04.23 से 18.04.23 तक मंदसौर से प्रस्थान करेगी वह चित्तौडगढ तक संचालित होगी अर्थात् यह रेलसेवा चित्तौडगढ-उदयपुर सिटी के मध्य आंशिक रद्द रहेगी। 

2. गाडी संख्या 05836, उदयपुर सिटी-मंदसौर रेलसेवा दिनांक 14.04.23 से 18.04.23 तक उदयपुर सिटी के स्थान पर चित्तौडगढ से मंदसौर के लिए संचालित होगी अर्थात् यह रेलसेवा उदयपुर सिटी-चित्तौडगढ के मध्य आंशिक रद्द रहेगी। 

3. गाडी संख्या 09602, चित्तौडगढ-उदयपुर सिटी रेलसेवा दिनांक 16.04.23 से 18.04.23 तक चित्तौडगढ से प्रस्थान करेगी वह राणाप्रतापनगर तक संचालित होगी अर्थात् यह रेलसेवा राणाप्रतापनगर- उदयपुर सिटी के मध्य आंशिक रद्द रहेगी। 

4. गाडी संख्या 19606, उदयपुर सिटी-मदार रेलसेवा दिनांक 16.04.23 से 18.04.23 तक उदयपुर सिटी के स्थान पर राणाप्रतापनगर से मदार के लिए संचालित होगी अर्थात् यह रेलसेवा उदयपुर सिटी-राणाप्रतापनगर के मध्य आंशिक रद्द रहेगी। 

5. गाडी संख्या 09612, बडी सादडी-उदयपुर सिटी रेलसेवा दिनांक 16.04.23 से 18.04.23 तक बडी सादड़ी से प्रस्थान करेगी वह राणाप्रतापनगर तक संचालित होगी अर्थात् यह रेलसेवा राणाप्रतापनगर- उदयपुर सिटी के मध्य आंशिक रद्द रहेगी। 

6. गाडी संख्या 09721, जयपुर-उदयपुर सिटी रेलसेवा दिनांक 18.04.23 को जयपुर से प्रस्थान करेगी वह राणाप्रतापनगर तक संचालित होगी अर्थात् यह रेलसेवा राणाप्रतापनगर- उदयपुर सिटी के मध्य आंशिक रद्द रहेगी।

To join us on Facebook Click Here and Subscribe to UdaipurTimes Broadcast channels on   GoogleNews |  Telegram |  Signal