Udaipur Times, Railway News: उदयपुर से मुंबई तक सप्ताह मे तीन चलने वाली उदयपुर बांद्रा टर्मिनस सुपरफास्ट एक्सप्रेस का अब चित्तौड़गढ़ के कपासन स्टेशन पर ठहराव स्वीकृत हो चुका है। हालांकि यह ठहराव कब से होगा इसकी अभी तक आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है। Indian Railways
इस ट्रेन का कपासन स्टेशन पर ठहराव होने से कपासन, राजसमंद और आसपास के यात्रियों को मुंबई, सूरत और वडोदरा जैसे शहरों से सीधी रेलसेवा मिलेगी। Kapasan Station
आपको बता दे गाड़ी संख्या 22901 बांद्रा टर्मिनस-उदयपुर सिटी सुपरफास्ट एक्स्प्रेस सप्ताह मे तीन दिन मंगलवार, गुरुवार और शनिवार को मुंबई के बांद्रा टर्मिनस से रात 23:35 बजे रवाना होकर दूसरे दिन 14:40 बजे उदयपुर पहुँचती है। Bandra Terminus Udaipur City Superfast Express
जबकि गाड़ी संख्या 22902 उदयपुर सिटी-बांद्रा टर्मिनस सुपरफास्ट एक्सप्रेस सप्ताह मे तीन बुधवार, शुक्रवार और रविवार को उदयपुर सिटी स्टेशन से रात 20:50 बजे रवाना होकर दूसरे दिन 13:35 को मुंबई के बांद्रा स्टेशन पहुँचती है। Udaipur City Bandra Terminus Superfast Express