उदयपुर चंडीगढ़ एक्सप्रेस 23 सितंबर से 15 अक्टूबर तक अंबाला तक ही चलेगी

 | 
Udaipur Chandigarh Express

 

Udaipur Times, Railway News: उत्तर रेलवे द्वारा चंडीगढ़ स्टेशन पर तकनीकी कार्य के चलते राजस्थान के उदयपुर और अजमेर से चलने वाली रेलसेवाए सितंबर और अक्टूबर माह मे आंशिक रूप से रद्द रहेगी। Indian Railways    

उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी अमित सुदर्शन के अनुसार

गाड़ी संख्या 20989, उदयपुर सिटी -चंडीगढ़ रेल सेवा जो दिनांक 23, 26 व 30 सितंबर 2026 तथा 03, 07, 10 व 14 अक्टूबर 2026 को उदयपुर सिटी से प्रस्थान करेगी वह अंबाला तक ही संचालित होगी। अर्थात अंबाला-चंडीगढ़ के मध्य आंशिक रद्द रहेगी। Udaipur Chandigarh Express

गाड़ी संख्या 20990, चंडीगढ़ - उदयपुर सिटी रेल सेवा जो दिनांक 24 व 27 सितंबर 2026 तथा 01, 04, 08, 11 व 15 अक्टूबर 2026 को चंडीगढ़ के स्थान पर अंबाला से प्रस्थान करेगी। अर्थात चंडीगढ़-अंबाला के मध्य आंशिक रद्द रहेगी। Chandigarh Udaipur Express

गाड़ी संख्या 12983, अजमेर -चंडीगढ़ रेल सेवा जो दिनांक 11, 13, 15, 18, 20, 22, 25, 27 व 29 सितंबर 2026 तथा 02, 04, 06, 09, 11 व 13 अक्टूबर 2026 को अजमेर से प्रस्थान करेगी वह अंबाला तक ही संचालित होगी। अर्थात अंबाला-चंडीगढ़ के मध्य आंशिक रद्द रहेगी। Ajmer Chandigarh Express

गाड़ी संख्या 12984, चंडीगढ़ - अजमेर रेल सेवा जो दिनांक 12, 14, 16, 19, 21, 23, 26, 28 व 30 सितंबर 2026 तथा 03, 05, 07, 10, 12 व 14 अक्टूबर 2026 को चंडीगढ़ के स्थान पर अंबाला से प्रस्थान करेगी। अर्थात चंडीगढ़ -अंबाला के मध्य आंशिक रद्द रहेगी। Chandigarh Ajmer Express

 

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News