उदयपुर चंडीगढ़ नई ट्रेन का उद्घाटन 25 सितंबर को

वर्चुअल उद्घाटन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बांसवाड़ा से करेंगे
 | 
Udaipur Chandigarh Train
जानें समय सारिणी, रूट और स्टॉपेज

उदयपुर 19 सितंबर 2025। उदयपुर से चंडीगढ़ तक आगामी 25 सितंबर से जल्द ही एक नई ट्रेन संचालित हो सकती है। इसका वर्चुअल उद्घाटन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बांसवाड़ा से करेंगे। हालाँकि अभी तक रेलवे ने उद्घटान स्पेशल ट्रेन की समय सारिणी नहीं दी है।   

उदयपुर सिटी-चंडीगढ़-उदयपुर सिटी की प्रस्तावित समय सारिणी 

गाडी संख्या 20989 उदयपुर सिटी चंडीगढ़ एक्सप्रेस सप्ताह में दो बार ( बुधवार, शनिवार) को उदयपुर से 16:05 मिनट पर रवाना होकर अगले दिन सुबह 9:50 बजे चंडीगढ़ पहुंचेगी। 

इसी प्रकार गाड़ी संख्या 20990 चंडीगढ़-उदयपुर सिटी एक्सप्रेस सप्ताह में दो बार (गुरुवार, रविवार) को चंडीगढ़ से 11:20 बजे रवाना होकर अगले दिन सुबह 5:30 बजे उदयपुर पहुंचेगी। 

मार्ग में यह ट्रेन राणा प्रताप नगर, मावली जंक्शन, कपासन, चंदेरिया, भीलवाड़ा, बिजयनगर, अजमेर जंक्शन, किशनगढ़, फुलेरा, जयपुर जंक्शन, गांधीनगर (जयपुर), दौसा, बांदीकुई जंक्शन, राजगढ़, अलवर, रेवाड़ी, झझ्झर, रोहतक, जींद, नरवाना, कैथल, कुरुक्षेत्र जंक्शन और अंबाला कैंट में ठहराव करेंगी। 
 
आपको बता दे की उदयपुर चंडीगढ़ एक्सप्रेस के नए रैक 3 सितंबर को ही उदयपुर के राणा प्रताप नगर स्टेशन पर पहुँच चुके है।  इस ट्रेन में कुल 22 LHB कोच है।