उदयपुर-चंडीगढ़ नई रेल को PM मोदी 25 सितंबर को दिखाएंगे हरी झंडी

नियमित संचालन उदयपुर से 27 सितंबर एवं चंडीगढ़ से 28 सितंबर को 

 | 
“PM Modi Flags Off Udaipur–Chandigarh Superfast Express | Train Timings, Route & Schedule

उदयपुर 23 सितंबर 2025। विकसित भारत के लिए विकसित राजस्थान की संकल्पना को साकार करने की कड़ी में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के द्वारा दिनाँक 25 सितंबर 2025 को बांसवाड़ा में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से उदयपुर से चंडीगढ़ के लिए पहली सीधी रेल सेवा का हरी झंडी दिखाकर शुभारंभ किया जाएगा। 

शुभारंभ के अवसर पर दिनांक 25 सितंबर को उदयपुर के अतिरिक्त मावली जंक्शन व भीलवाड़ा स्टेशनों पर भी स्थानीय जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति में स्वागत कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा । 

नियमित रेल सेवा का संचालन दिनांक 27 सितंबर 2025 से शुरू होगा। सप्ताह में 2 दिन चलने वाली इस ट्रेन के संचालन से इस ट्रेन के मार्ग में आने वाले स्थानों के पर्यटन उद्योग को बढ़ावा मिलेगा । इस ट्रेन के संचालन से दो प्रमुख पर्यटन स्थल उदयपुर व चंडीगढ़ आपस में ट्रेन से सीधे रूप से जुड़ जाएंगे।

नियमित संचालन के अंतर्गत गाडी संख्या 20989, उदयपुर सिटी-चंडीगढ द्वि-साप्ताहिक सुपरफास्ट एक्सप्रेस नई रेलसेवा दिनांक 27 सितंबर 2025 से उदयपुर सिटी से प्रत्येक बुधवार व शनिवार को 16.05 बजे रवाना होकर अगले दिन 09.50 बजे चंडीगढ पहुचेगी। 

इसी प्रकार गाडी संख्या 20990, चंडीगढ-उदयपुर सिटी द्वि-साप्ताहिक सुपरफास्ट एक्सप्रेस नई रेलसेवा दिनांक 28 सितंबर 2025 से चंडीगढ से प्रत्येक गुरूवार व रविवार को 11.20 बजे रवाना होकर अगले दिन 05.25 बजे उदयपुर सिटी पहुॅचेगी। 

यह रेलसेवा मार्ग में राणाप्रतापनगर, मावली, कपासन, चंदेरिया, भीलवाडा, बिजयनगर, अजमेर, किशनगढ, फुलेरा, जयपुर, गांधीनगर जयपुर, दौसा, बांदीकुई, राजगढ, अलवर, रेवाडी, झज्जर, रोहतक, जीन्द, नरवाना, कैथल, कुरूक्षेत्र व अम्बाला कैंट स्टेशनों पर ठहराव करेगी।इस गाडी में 02 सैकण्ड एसी, 06 थर्ड एसी, 02 थर्ड एसी इकोनोमी, 06 द्वितीय शयनयान, 04 साधारण श्रेणी, 01 पॉवरकार व 01 गार्ड डिब्बो सहित कुल 22 डिब्बें होगें।