उदयपुर -चंडीगढ़ नई रेलसेवा को PM मोदी ने दिखाई हरी झंडी

PM ने बीकानेर दिल्ली और जोधपुर दिल्ली वंदे भारत को भी दिखाई हरी झंडी 

 | 
Udaipur chandhigarh express train

उदयपुर/बांसवाड़ा 25 सितंबर 2025। विकसित भारत के लिए विकसित राजस्थान की संकल्पना को साकार करने की कड़ी में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के द्वारा  बांसवाड़ा में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से उदयपुर से चंडीगढ़ के लिए पहली सीधी रेल सेवा, बीकानेर-दिल्ली कैंट एवं जोधपुर दिल्ली कैंट वंदे भारत को एक साथ एक साथ बांसवाड़ा से हरी झंडी दिखाकर शुभारंभ किया गया। 

उदयपुर में कार्यक्रम का आयोजन उदयपुर (शहर) विधायक ताराचंद जैन , उदयपुर (ग्रामीण) विधायक फूलसिंह मीणा, गोगुंदा विधायक गोगुंदा प्रताप गमेती तथा मंडल रेल प्रबंधक राजू भूतड़ा व अन्य जनप्रतिनिधियों की गरिमामयी उपस्थिति में किया गया । समारोह के दौरान कार्यक्रम के नोडल अधिकारी तथा वरिष्ठ मंडल कार्मिक अधिकारी रघुवीर सिंह चारण व क्षेत्रीय प्रबंधक महेंद्र देपल सहित मंडल के अन्य अधिकारी कर्मचारी व आमजन उपस्थित थे।

फूलों से सजी-धजी गाड़ी को जैसे ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हरी झंडी दिखाई उपस्थित आमजन ने उत्साह में तालियां बजाई और नई ट्रेन चलने की प्रसन्नता वक्त की।  इस अवसर पर स्टेशन पर आयोजित कार्यक्रम में सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए गए। जोनल ट्रेनिंग सेंटर उदयपुर के स्टाफ व स्कूल के बच्चों द्वारा एकल व सामुहिक नृत्य की शानदार प्रस्तुति दी गई साथ ही ऑक्सफोर्ड इंग्लिश स्कूल सेक्टर 12, रॉयन इंटरनेशनल स्कूल सेक्टर 14 तथा केंद्रीय विद्यालय सेक्टर 11 उदयपुर के लगभग 150 बच्चों के बीच निबंध प्रतियोगिता का आयोजन भी किया गया। जिसके  विजेता बच्चों को कार्यक्रम के दौरान पुरस्कृत किया गया। ट्रेन के शुभारंभ के पश्चात उद्घाटन स्पेशल ट्रेन  में बच्चों को मावली स्टेशन तक यात्रा भी करवाई गई इसमें बच्चे अत्यधिक उत्साहित नजर आए ।

udaipur chandigarh express

मावली  में  कार्यक्रम का आयोजन स्थानीय जनप्रतिनिधियों की गरिमामयी उपस्थिति में किया गया । समारोह के दौरान कार्यक्रम के नोडल अधिकारी तथा वरिष्ठ मंडल सामग्री प्रबंधक बंशीलाल मीणा सहित मंडल के अन्य अधिकारी कर्मचारी व आमजन उपस्थित थे। फूलों से सजी-धजी गाड़ी को जैसे ही स्टेशन पर पहुंची लोंगों ने ट्रेन का स्वागत किया और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तथा रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव का आभार व्यक्त किया।

उदयपुर चंडीगढ़ द्विसाप्ताहिक रेलसेवा 

उदयपुर चंडीगढ़ नियमित रेल सेवा का संचालन दिनांक 27 सितंबर 2025 से शुरू होगा। सप्ताह में 2 दिन चलने वाली इस ट्रेन के संचालन से इस ट्रेन के मार्ग में आने वाले स्थानों के पर्यटन उद्योग को बढ़ावा मिलेगा । इस ट्रेन के संचालन से दो प्रमुख पर्यटन स्थल उदयपुर व चंडीगढ़ आपस में ट्रेन से सीधे रूप से जुड़ जाएंगे।

Udaipur Chandigarh express

नियमित संचालन के अंतर्गत गाडी संख्या 20989, उदयपुर सिटी-चंडीगढ द्वि-साप्ताहिक सुपरफास्ट एक्सप्रेस नई रेलसेवा दिनांक 27.09.25 से उदयपुर सिटी से प्रत्येक बुधवार व शनिवार को 16.05 बजे रवाना होकर अगले दिन 09.50 बजे चंडीगढ पहुचेगी। इसी प्रकार गाडी संख्या 20990, चंडीगढ-उदयपुर सिटी द्वि-साप्ताहिक सुपरफास्ट एक्सप्रेस नई रेलसेवा दिनांक 28.09.25 से चंडीगढ से प्रत्येक गुरूवार व रविवार को 11.20 बजे रवाना होकर अगले दिन 05.25 बजे उदयपुर सिटी पहुॅचेगी। 

यह रेलसेवा मार्ग में राणाप्रतापनगर, मावली, कपासन, चंदेरिया, भीलवाडा, बिजयनगर, अजमेर, किशनगढ, फुलेरा, जयपुर, गांधीनगर जयपुर, दौसा, बांदीकुई, राजगढ, अलवर, रेवाडी, झज्जर, रोहतक, जीन्द, नरवाना, कैथल, कुरूक्षेत्र व अम्बाला कैंट स्टेशनों पर ठहराव करेगी। इस गाडी में 2 सैकण्ड एसी, 6 थर्ड एसी, 02 थर्ड एसी इकोनोमी, 6 द्वितीय शयनयान, 4 साधारण श्रेणी, 1 पॉवरकार व 1 गार्ड डिब्बो सहित कुल 22 डिब्बें है।

बीकनेर दिल्ली कैंट वंदे भारत एक्सप्रेस 

गाड़ी संख्या 26471 नियमित रूप से सप्ताह में 6 दिन (बुधवार को छोड़कर) बीकानेर जंक्शन से सुबह 5:40 बजे रवाना होकर 11:55 बजे दिल्ली कैंट पहुंचेगी। इसी प्रकार गाड़ी संख्या 26472 नियमित रूप से सप्ताह में 6 दिन (बुधवार को छोड़कर) दिल्ली कैंट से 16:45 बजे रवाना होकर 23:05 बजे बीकानेर जंक्शन पहुंचेगी। 

मार्ग में यह ट्रेन रतनगढ़, चूरू, सादुलपुर, लोहारू, महेंद्रगढ़ और गुरुग्राम में ठहराव करेंगी।  इस ट्रेन 1 वातानुकूलित एग्ज़िक्युटिव एवं 7 वातानुकूलित कुर्सियां डिब्बे होंगे।    

जोधपुर दिल्ली कैंट वंदे भारत एक्सप्रेस 

गाड़ी संख्या 26481 नियमित रूप से सप्ताह में 6 दिन (मंगलवार को छोड़कर) जोधपुर से सुबह 5:25 बजे रवाना होकर 13:30 बजे दिल्ली पहुंचेगी। इसी प्रकार गाड़ी संख्या 26482 नियमित रूप से सप्ताह में 6 दिन (बुधवार को छोड़कर) दिल्ली कैंट से 15:10 बजे रवाना होकर 23:20 बजे जोधपुर पहुंचेगी। 

यह ट्रेन मार्ग में मेड़ता रोड, डेगाना, मकराना, फुलेरा, जयपुर, अलवर, रेवाड़ी और गुरुग्राम में में ठहराव करेंगी। इस ट्रेन 1 वातानुकूलित एग्ज़िक्युटिव एवं 7 वातानुकूलित कुर्सियां डिब्बे होंगे।