उदयपुर सिटी शालीमार सुपरफास्ट एक्सप्रेस सप्ताह में दो दिन चलाने की मंजूरी

 | 
Udaipur Shalimar Express

Udaipur Times, Railway News: उदयपुर सांसद डॉ मन्नालाल रावत द्वारा उदयपुर में रेल सुविधाओं के विस्तार की मांग पर केन्द्रीय रेल मंत्री अश्विन वैष्णव ने गाड़ी सं. 20971/20972 उदयपुर सिटी शालीमार सुपरफास्ट एक्सप्रेस के परिचालन को सप्ताह में एक दिवस से बढ़ाकर दो दिवस करने की स्वीकृति प्रदान कर दी है। Udaipur Shalimar Express

सूचना और प्रसारण एवं इलेक्ट्रॉनिकी और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री अश्विनी वैष्णव की ओर से सांसद डॉ मन्नालाल रावत को इस संबंध में पत्र भेजकर जानकारी दी गई है। Railway News

उन्होंने बताया कि जनसुविधा तथा क्षेत्रीय संपर्क को और सुदृ‌द्ध बनाने के उद्देश्य से भारतीय रेल द्वारा समय-समय पर यात्री मांग एवं परिचालन आवश्यकताओं के अनुरूप रेल सेवाओं में विस्तार किया जाता रहा है। उन्होंने बताया कि उदयपुर में रेल सुविधाओं के विस्तार को लेकर की गई अन्य मांगों पर भी विचार किया जा रहा है। Railway News

आपको बताया दे की गाड़ी संख्या 20971/20972 उदयपुर सिटी-शालीमार-उदयपुर सिटी एक्सप्रेस वर्तमान मे सप्ताह मे एक ही दिन चलती है।

गाड़ी संख्या 20971 उदयपुर सिटी-शालीमार एक्सप्रेस उदयपुर सिटी स्टेशन से प्रत्येक शनिवार को मध्यरात्रि 1:05 बजे उदयपुर सिटी से रवाना होकर रविवार सुबह 10:05 बजे कोलकाता के शालीमार स्टेशन पहुँचती है। Udaipur Shalimar Express

इसी प्रकार गाड़ी संख्या 20972 शालीमार-उदयपुर सिटी एक्सप्रेस सप्ताह के प्रत्येक रविवार कोलकाता के शालीमार स्टेशन से 19:50 बजे रवाना होकर सोमवार अल सुबह 5:40 बजे उदयपुर सिटी स्टेशन पहुँचती है। Shalimar Udaipur Express

मार्ग मे यह ट्रेन राणा प्रतापनगर, मावली, चंदेरिया, सोगरिया (कोटा), बाराँ, गुना, मुंगोली, बीना मालखेड़ी, सागर, दमोह, कटनी मुरवाडा, शहडोल, अनुपपुर, पेंडरा रोड, बिलासपुर, चम्पा, रायगढ़, झरसुगड़ा, राउरकेला, चक्रधरपुर, टाटानगर, खड़गपुर और संतरागाछी स्टेशन पर ठहराव करती है।  Indian Railways    

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News