उदयपुर सिटी रेलवे स्टेशन के ट्रेक 9-10 उमरड़ा से जुड़ेंगे
उदयपुर 4 फरवरी 2026। लेकसिटी के रेल नेटवर्क विस्तार की दिशा में महत्वपूर्ण प्रगति होने वाली है। आगामी दिनों में उदयपुर सिटी स्टेशन से ट्रेक न. 9 और 10 को उमरड़ा की तरफ से जोड़ा जाएगा। ट्रेक न. 9 अभी तक केवल राणा प्रतापनगर की तरफ से जुड़ा हुआ था अब यह उमरड़ा की तरफ से भी जुड़ जायेगा।
वहीँ ट्रेक न. 10 दोनों तरफ यानि राणा प्रतापगार और उमरड़ा में से किसी तरफ से नहीं जुड़ा है। अब ट्रेक न. 10 पर उमरड़ा की तरफ से ट्रेन आकर खड़ी हो सकेगी वहीँ ट्रेक न. 9 पर दोनों तरफ से यानि राणा प्रतापगार और उमरड़ा से ट्रेन आकर खड़ी हो सकेंगी।
आपको बता दे की फ़िलहाल उदयपुर सिटी स्टेशन पर 5 प्लेटफॉर्म और 11 ट्रेक है जिनमे से 2 पिटलाइन के तौर पर इस्तेमाल होती है। शेष 8 ट्रेक में से 6 ट्रेक पर दोनों तरफ से मुख्य लाइन से जुड़े हुए है। जबकि एक ट्रेक (ट्रेक न. 11) अभी अधूरा है। भविष्य की आवश्यकताओं को देखते हुए इसे भी पूर्ण रूप से जाएगा।
फ़िलहाल ट्रेक न. 9 और 10 पर कार्य तेज़ी से जारी है और अब यह अंतिम चरण में है। इसी माह में कार्य पूर्ण होने पर इन दोनों ट्रेक को मुख्य लाइन से जोड़ने के लिए ब्लॉक लिया जा सकता है। उस दिन संभवतया उदयपुर सिटी स्टेशन की सभी ट्रेनों का संचालन राणा प्रतापनगर रेलवे स्टेशन से किया जाएगा।
Source: Rajasthan Patrika
To join us on Facebook Click Here and Subscribe to UdaipurTimes Broadcast channels on GoogleNews | Telegram | Signal
