उदयपुर सिटी स्टेशन से ही संचालित होगी रेलसेवा

CRS नहीं मिलने से नॉन इंटरलॉकिंग के लिए अब नई तारीख घोषित होगी   
 | 

उदयपुर 13 फ़रवरी 2026। उदयपुर सिटी स्टेशन से संचालित होने वाली लोकल रेलसवाएं उदयपुर सिटी स्टेशन से यथावत संचालित होगी।  जबकि 12 फ़रवरी 2026 से 17 फ़रवरी 2026 तक राणा प्रताप नगर स्टेशन से संचालित किया जाना था लेकिन CRS की स्वीकृति नहीं मिलने प्लेटफार्म नंबर 9 और 10 को उमरड़ा से जोड़ने का काम फ़िलहाल टल गया है। 

उदयपुर सिटी रेलवे स्टेशन पर प्लेटफार्म नंबर 9 और 10 को उमरड़ा से जोड़ने का काम किया जाना था। इसे लेकर नॉन इंटरलॉकिंग भी लिया जाना था। इसके तहत शहर से चलने वाली लोकल ट्रेनों को 12 फरवरी से राणा प्रतापनगर स्टेशन से संचालित करने की योजना थी । वहीं 17 फरवरी को सिटी स्टेशन से चलने वाली सभी ट्रेनों को राणा प्रतापनगर स्टेशन से संचालित करने की योजना थी। अब नॉन इंटरलॉकिंग की नई तारीख पुनः घोषित की जाएगी। 

आपको बता दे की रेल नेटवर्क के विस्तार की दिशा में उदयपुर सिटी रेलवे स्टेशन के ट्रैक नंबर 9 और 10 को उमरडा साइड से जोड़ा जाना है। प्लेटफार्म नंबर 9 वर्तमान में राणा प्रतापनगर साइड से जुड़ा हुआ है, जबकि प्लेटफार्म नंबर 10 किसी भी ओर से कनेक्ट नहीं है। अब दोनों प्लेटफार्म को उमरड़ा लाइन से जोडने की तैयारी है। इससे 9 नंबर ट्रैक पर दोनों ओर से ट्रेन आकर खड़ी हो सकेगी और निकल सकेगी। वहीं ट्रैक नंबर 10 पर एक उमरड़ा की ओर ट्रेन आकर खड़ी हो सकेगी। इससे स्टेशन की परिचालन क्षमता बढ़ेगी।